फ़ायर यूनिट रुड़की
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेश एवं CFO के निर्देशानुसार दिनांक 11.06.2026 को फायर स्टेशन रुड़की द्वारा क्षेत्र में स्थित होटल, रेस्टोरेंट, बार, हॉस्पिटल, आवासीय अपार्टमेंट एवं अन्य जनसहभागिता वाले संस्थानों में विशेष अग्नि सुरक्षा निरीक्षण अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान होटल सेंटर पॉइंट (सिविल लाइन रुड़की), होटल मिड पॉइंट (सिविल लाइन रुड़की), हिल व्यू अपार्टमेंट एवं शिवालिक अपार्टमेंट (आईआईटी कैंपस रुड़की) का विस्तृत फायर ऑडिट किया गया।
निरीक्षण के दौरान आपातकालीन निकास मार्ग Emergency Exit) की व्यवस्था, अग्निशमन सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता, प्राथमिक अग्निशमन यंत्रों की कार्यक्षमता एवं वैधता तथा अग्निशमन अनापत्ति प्रमाण पत्र (Fire NOC) की स्थिति का जायजा लिया गया।
जिन संस्थानों में अनियमितताएं पाई गईं, उन्हें अग्निशमन अधिकारी रुड़की बंश नारायण यादव द्वारा नोटिस/सुझाव पत्र जारी कर निर्धारित समयावधि में कमियों को दूर करने के निर्देश दिए गए।




