चारधाम यात्रा-2026 का महाआरंभ: हरिद्वार से गूंजेगा ग्रीन कार्ड का शंखनाद, सुरक्षित यात्रा की नई नींव!” 🚩

🚩 चारधाम यात्रा-2026 की तैयारी तेज — ग्रीन कार्ड शुभारंभ कल 🚩
हरिद्वार। परिवहन विभाग उत्तराखण्ड द्वारा चारधाम यात्रा-2026 को सुगम, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है। व्यावसायिक यात्री वाहनों के लिए ग्रीन कार्ड शुभारंभ समारोह का भव्य आयोजन 30 मार्च 2026 को किया जाएगा।
इस गरिमामय कार्यक्रम का उद्घाटन माननीय परिवहन, सुवना प्रौद्योगिकी एवं सुराज, विज्ञान प्रौद्योगिकी, जैव प्रौद्योगिकी मंत्री श्री प्रदीप बत्रा जी के करकमलों द्वारा किया जाएगा। वहीं कार्यक्रम में रानीपुर (हरिद्वार) के विधायक श्री आदेश चौहान विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम प्रातः 11:00 बजे से एआरटीओ कार्यालय, रोशनाबाद, हरिद्वार में आयोजित होगा, जिसमें परिवहन विभाग के अधिकारी, वाहन स्वामी, चालक एवं संबंधित हितधारक भाग लेंगे।
चारधाम यात्रा के दौरान संचालित होने वाले व्यावसायिक वाहनों के लिए ग्रीन कार्ड व्यवस्था को अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिससे यात्रियों की सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण को बेहतर बनाया जा सकेगा।
परिवहन विभाग उत्तराखण्ड ने सभी संबंधित व्यक्तियों एवं गणमान्य नागरिकों से अपील की है कि वे कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर आयोजन की शोभा बढ़ाएं।
👉 चारधाम यात्रा-2026 की सफलता की दिशा में यह एक अहम पहल मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *