राष्ट्रीय कार्यालय ट्रांसपोर्ट नगर, देहरादून में हुई महत्वपूर्ण बैठक, संगठन विस्तार और किसानों के हितों पर बनी रणनीति
देहरादून(कमल शर्मा)भारतीय किसान यूनियन वेलफेयर फाउंडेशन के राष्ट्रीय कार्यालय, ट्रांसपोर्ट नगर, देहरादून में संगठन को मजबूत एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में देशभर से जुड़े संगठन के सम्मानित पदाधिकारियों ने अपना बहुमूल्य समय निकालकर सहभागिता की और संगठन के विकास के लिए अपने विचार साझा किए।
बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सोमदत्त शर्मा ने की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पदाधिकारी को अपने पद की गरिमा बनाए रखते हुए पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करना चाहिए। संगठन तभी मजबूत होगा जब सभी पदाधिकारी एकजुट होकर किसानों के हित में समर्पित भाव से कार्य करेंगे।
बैठक के दौरान संगठन के विस्तार, कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने, सदस्यता अभियान को गति देने तथा भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही कई महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए, जिससे संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। कुछ पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए महत्वपूर्ण सहयोग भी प्रदान किया, जिसके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया।
बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष सोमदत्त शर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि चिरंजीव, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बी.एस., डायरेक्टर नरेन्द्र चौहान, राष्ट्रीय सलाहकार प्रियव्रत, प्रदेश अध्यक्ष पवन चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश कुमार, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सोनू चौधरी, प्रदेश मीडिया प्रभारी मोहित धीमान, जिला उपाध्यक्ष (सहारनपुर) तैयब अली, अरशद अली, जमशेद अली, मनोज द्विवेदी, मोइनुद्दीन, रजत मंत्री, मंडी सचिव रजत कश्यप, राजेश कश्यप सहित अनेक पदाधिकारी एवं किसान भाई उपस्थित रहे।
बैठक के समापन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सोमदत्त शर्मा ने सभी पदाधिकारियों का कीमती समय निकालकर बैठक में शामिल होने के लिए हार्दिक धन्यवाद देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि सभी के सामूहिक प्रयासों से भारतीय किसान यूनियन वेलफेयर फाउंडेशन किसानों की आवाज को और अधिक मजबूती से बुलंद करेगा।










