हरिद्वार (कमल शर्मा)। श्री हरमिलाप वैष्णो देवी मंदिर में सोमवार को परमाध्यक्ष श्री श्री 108 श्री मदन मोहन हरमिलाप जी महाराज का पावन अवतार दिवस अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। पूरे मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया, जहां सुबह से ही गुरु भक्तों का तांता लगा रहा। भजन-कीर्तन, संकीर्तन और गुरु महिमा के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
कार्यक्रम में हरमिलाप मिशन के प्रचारक प्रवीण सेठी ने “जन्मदिन आपका गुरुदेव मनाने हम भी आए हैं”, “हम हाथ उठाकर कहते हैं, हम हो गए सतगुरु प्यारे के” तथा “आओ गुरुदेव तेरा भवन सजाया है” जैसे भावपूर्ण गुरु भक्ति एवं राधा रानी के भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

हापुड़ से आई संकीर्तन मंडली के भजन गायक कंचन तिवारी, राजीव बाटला, विक्की शर्मा और जगदीश माकन ने मधुर भजनों और संकीर्तन से ऐसा समां बांधा कि पूरा पंडाल गुरु भक्ति में झूम उठा। श्रद्धालुओं ने भजनों पर नृत्य करते हुए गुरु महाराज के प्रति अपनी अटूट आस्था व्यक्त की।
इस अवसर पर प्रचारक प्रवीण सेठी ने बताया कि श्री हरमिलाप मिशन के परमाध्यक्ष श्री श्री 108 श्री मदन मोहन हरमिलाप जी महाराज का अवतार दिवस देशभर के सभी हरमिलाप मंदिरों में श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। उन्होंने कहा कि गुरु का सान्निध्य ही जीवन को सही दिशा और आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करता है।
धार्मिक आयोजन के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर गुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर प्रधान चरणजीत मुटरेजा, किशोरी सेठी, प्रीतम सेठी, पुनीत अरोड़ा, उषा मुटरेजा, सरिता मुटरेजा, तृषा सेठी, संयम सेठी, ऋचा सेठी, मिनी सेठी, कंचन सेठी, टीना सेठी, राकेश कालरा, नीटू भसीन, भारत मुटरेजा, पप्पी माकन, राजू अरोड़ा सहित सैकड़ों गुरु प्रेमियों ने उपस्थित होकर गुरु महाराज के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और विश्व कल्याण की कामना की l










