डेंसो चौक पर फीता काटकर किया उद्घाटन, निदेशक शक्ति वर्धन बोले— ग्राहकों का विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी
हरिद्वार (कमल शर्मा)।
हरिद्वार के डेंसो चौक स्थित प्रसिद्ध ऑटोमोबाइल कंपनी संसार होंडा की नई शाखा का रविवार को भव्य शुभारंभ उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। कंपनी के निदेशक शक्ति वर्धन एवं आदित्य वर्धन ने फीता काटकर नई शाखा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर नई शाखा के स्वामी हिमांशु चौधरी, अरुण कुमार एवं अमन ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में उत्तराखंड क्रांति दल के महानगर कार्यकारी अध्यक्ष तुषार चौधरी ने भी पहुंचकर निदेशक मंडल एवं शाखा स्वामियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय व्यापारी, गणमान्य नागरिक, समाजसेवी एवं ऑटोमोबाइल क्षेत्र से जुड़े लोग मौजूद रहे। सभी ने नई शाखा के शुभारंभ पर बधाई देते हुए इसे हरिद्वार के विकास और बेहतर ग्राहक सेवाओं की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
निदेशक शक्ति वर्धन ने कहा कि “ग्राहकों का लगातार बढ़ता विश्वास और सहयोग ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। इसी विश्वास को और मजबूत करने के लिए नई शाखा का शुभारंभ किया गया है, जहां आधुनिक तकनीक, उत्कृष्ट सुविधाएं और बेहतर ग्राहक सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। हमारा उद्देश्य ग्राहकों को विश्वसनीय एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान करना है।”
निदेशक आदित्य वर्धन ने कहा कि “संसार होंडा हमेशा ग्राहकों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करता रहा है। नई शाखा के माध्यम से ग्राहकों को एक ही स्थान पर बिक्री, सर्विस और अन्य सुविधाएं बेहतर तरीके से उपलब्ध होंगी। आने वाले समय में भी कंपनी ग्राहकों के विश्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता देती रहेगी।”
शाखा स्वामी हिमांशु चौधरी ने कहा कि “हम ग्राहकों के विश्वास को अपनी सबसे बड़ी जिम्मेदारी मानते हैं। गुणवत्तापूर्ण सेवाएं, पारदर्शिता और बेहतर व्यवहार हमारी पहचान होगी। नई शाखा के माध्यम से ग्राहकों को हर सुविधा एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।”
शाखा स्वामी अरुण कुमार ने कहा कि “हमारा लक्ष्य केवल वाहन बेचना नहीं, बल्कि ग्राहकों के साथ लंबे समय तक विश्वास का रिश्ता कायम करना है। बेहतर सेवा, समयबद्ध कार्य और ग्राहक संतुष्टि हमारी प्राथमिकता रहेगी।”
उत्तराखंड क्रांति दल के महानगर कार्यकारी अध्यक्ष तुषार चौधरी ने कहा कि “हरिद्वार में संसार होंडा की नई शाखा का शुभारंभ क्षेत्र के लिए खुशी की बात है। इससे स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलने के साथ-साथ रोजगार के नए अवसर भी उपलब्ध होंगे। मैं पूरी टीम को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देता हूं।”










