हरिद्वार(कमल शर्मा)स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए होप हॉस्पिटल, हरिद्वार ने अब हड्डी एवं जोड़ रोगों के उपचार के लिए विशेषज्ञ सेवाएं शुरू कर दी हैं। अस्पताल में प्रसिद्ध हड्डी एवं जोड़ प्रत्यारोपण विशेषज्ञ डॉ. मौसम जौफ्रिकन अब नियमित रूप से मरीजों को परामर्श एवं उपचार प्रदान करेंगे। साथ ही अस्पताल प्रबंधन ने घोषणा की है कि जल्द ही न्यूक्लियर मेडिसिन विभाग के अंतर्गत PET-CT स्कैन की अत्याधुनिक सुविधा भी शुरू होने जा रही है, जिससे मरीजों को इस जांच के लिए दिल्ली का रुख नहीं करना पड़ेगा।
डॉ. मौसम जौफ्रिकन (MBBS, D-Ortho, AO Trauma Masters) हड्डी एवं जोड़ प्रत्यारोपण के अनुभवी विशेषज्ञ हैं तथा फोर्टिस हॉस्पिटल, रायपुर में वरिष्ठ विशेषज्ञ के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उन्हें 23 वर्षों का चिकित्सा अनुभव प्राप्त है।
इस अवसर पर बोलते हुए डॉ एस के मिश्रा ने बताया कि अस्पताल में अब हड्डी टूटने का उपचार, हिप एवं नी रिप्लेसमेंट (जोड़ प्रत्यारोपण), रीढ़ की हड्डी एवं जोड़ों के दर्द का उपचार, खेल संबंधी चोटों का इलाज तथा हड्डी एवं जोड़ों से जुड़ी सभी समस्याओं का विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध रहेगा। आधुनिक तकनीक, अनुभवी चिकित्सकों की टीम और रोगी-केंद्रित देखभाल के माध्यम से मरीजों को बेहतर एवं विश्वसनीय उपचार उपलब्ध कराया जाएगा।
अस्पताल प्रशासन के अनुसार डॉ. मौसम जौफ्रिकन प्रतिदिन दोपहर 1:00 बजे से 2:00 बजे तक मरीजों को परामर्श देंगे।
इसके अलावा, होप हॉस्पिटल में जल्द ही PET-CT स्कैन (न्यूक्लियर मेडिसिन विभाग) की सुविधा भी शुरू होने जा रही है। यह सुविधा शुरू होने के बाद हरिद्वार एवं आसपास के जिलों के मरीजों को कैंसर सहित अन्य गंभीर बीमारियों की जांच के लिए दिल्ली नहीं जाना पड़ेगा। इससे समय और धन दोनों की बचत होगी तथा मरीजों को अपने शहर में ही अत्याधुनिक जांच सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि मरीज अपॉइंटमेंट एवं अधिक जानकारी के लिए 8126601167 एवं 8126601168 पर संपर्क कर सकते हैं।
“उत्तम चिकित्सा सेवा के साथ आपके स्वास्थ्य का साथी – HOPE हॉस्पिटल, हरिद्वार। स्वस्थ हड्डियाँ, खुशहाल जीवन।”
दिल्ली जाने की जरूरत नहीं, हरिद्वार में मिलेगी विश्वस्तरीय हड्डी एवं जोड़ उपचार की सुविधा; जल्द शुरू होगा PET-CT स्कैन





