उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार लोक सभा के सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि 21 नवंबर को पार्टी के सभी मोर्चों और प्रकोष्ठों की कार्यसमिति की बैठकें होंगी, जबकि 22 नवंबर को विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आयोजित की जाएगी।
आज प्रेम नगर आश्रम में कार्य समिति स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि इस बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और प्रदेश प्रभारी राम माधव शामिल होंगे, साथ ही सह प्रभारी बांसुरी स्वराज आदि की उपस्थिति की बात भी कही गई है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 22 नवंबर को हरिद्वार पहुंचकर बैठक में शामिल होंगे।
आज प्रेम नगर आश्रम में आयोजन की तैयारियों और व्यवस्थाओं को लेकर सांसद द्वारा बैठक एवं निरीक्षण किया गया जिसमें कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, प्रदेश से मीडिया प्रभारी विकास तिवारी सुशील त्यागी जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट संजीव चौधरी और जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा गौरव वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए।
कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि बैठक में आगामी 2027 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की तैयारियों, चुनावी रणनीति और संगठनात्मक कार्ययोजना पर चर्चा की जाएगी।
भाजपा की हरिद्वार में आयोजित होने वाली विस्तारित प्रदेश कार्य समिति में होगा 2027 की जीत का मार्ग प्रशस्त:त्रिवेंद्र सिंह रावत













