हरिद्वार(कमल शर्मा)12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर छनमन कैप चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में रोशनाबाद स्थित बाल कल्याण समिति, जिला हरिद्वार में उत्साह और उमंग के साथ योग दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को योग के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।
ट्रस्ट की संयोजक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. बबीता योगाचार्य ने बच्चों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। उन्होंने बच्चों को प्रतिदिन योग करने, संतुलित खान-पान अपनाने तथा स्वस्थ जीवनशैली को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। इस वर्ष की थीम “Yoga for Healthy Ageing” पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि योग केवल युवावस्था ही नहीं, बल्कि बढ़ती उम्र में भी शरीर और मन को स्वस्थ एवं सक्रिय बनाए रखने का सबसे प्रभावी माध्यम है।
डॉ. बबीता योगाचार्य ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में योग शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक संतुलन का आधार है। यदि बचपन से ही योग को दिनचर्या में शामिल किया जाए तो आने वाली पीढ़ी स्वस्थ और संस्कारित समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
इस अवसर पर संगठन की प्रदेश यूथ प्रभारी आरती मेहता ने भी बच्चों को नियमित योग करने के लिए प्रेरित किया। वहीं जिला अध्यक्ष सचिन सविता एवं जिला मंत्री संगीता ने सभी बच्चों के लिए पौष्टिक नाश्ते की व्यवस्था की। बच्चों ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ योगाभ्यास किया तथा कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने नियमित योग करने का संकल्प लेते हुए स्वस्थ एवं निरोगी जीवन का संदेश दिया। आयोजन ने बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह की नई ऊर्जा भर दी।
योग से स्वस्थ जीवन का संदेश: बाल कल्याण समिति हरिद्वार में धूमधाम से मनाया गया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस




