कोतवाली लक्सर
गौवंश संरक्षण स्क्वॉड हरिद्वार व लक्सर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही
गौकशी करते हुए 03 आरोपी गिरफ्तार, 01 फरार
SSP हरिद्वार नवनीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा लगातार ताबड़तोड़ कार्यवाहियों जारी
मौके से 02 जीवित गौवंशीय पशु, 105.5 किलो गौमांस व उपकरण बरामद
पुलिस की तत्परता से 02 बेजुबान पशुओं की बची जान
जीवित गौवंश को सुरक्षित गौशाला पहुंचाया गया
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार जनपद में आपराधिक गतिविधियों, विशेषकर गौ-तस्करी व असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने हेतु लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लक्सर द्वारा थाना क्षेत्र में पुलिस टीमों को सक्रिय कर पतारसी-सुरागरसी में लगाया गया था।
दिनांक 28.04.2026 को प्राप्त सूचना के आधार पर ग्राम गढ़ी संगीपुर में गौकशी की सूचना पर गौवंश संरक्षण स्क्वॉड हरिद्वार एवं लक्सर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा दबिश दी गई।
दबिश के दौरान 03 आरोपियों को मौके से दबोचा गया, जबकि 01 आरोपी फरार हो गया। मौके से 105.5 किलो गौमांस व गौकशी में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए गए।
साथ ही 02 जीवित गौवंशीय पशु, जिन्हें क्रूरता पूर्वक बांधकर रखा गया था, को सकुशल मुक्त कराया गया। पुलिस की त्वरित कार्यवाही से दोनों पशुओं की जान बचाई गई तथा उन्हें सुरक्षित गौशाला भेजा गया।
पकड़े गए आरोपियों के विरुध्द मु0अ0सं0 386/2026 उत्तराखण्ड गौवंश संरक्षण अधिनियम विधिक कार्यवाही की जा रही हैं, फरार आरोपी की तलाश जारी है।
नाम पता आरोपित
- सुलेमान पुत्र हय्यात, निवासी ग्राम गढ़ी संगीपुर, लक्सर हरिद्वार
- युसूफ पुत्र अल्लादिया, निवासी ग्राम गढ़ी संगीपुर, लक्सर हरिद्वार
- सहजाद पुत्र मुनफैत, निवासी ग्राम गढ़ी संगीपुर, लक्सर हरिद्वार
बरामदगी
- 02 जीवित गौवंशीय पशु
- 105.5 किलो गौमांस
- गौकशी उपकरण
पुलिस टीम
- उ0नि0 शरद सिंह (गौवंश संरक्षण स्क्वॉड)
- उ0नि0 दीपक चौधरी (कोतवाली लक्सर)
- हे0का0 शूरवीर सिंह
- का0 आशीष पाण्डे
- का0 बृजकिशोर
- का0 राजेन्द्र
- का0 पूरन दानू
- का0 पवन कुमार
- म0का0 लखमीरी



