एक सफ्ताह से लापता मानसिक रूप से कमजोर बालक को वापस मिले परिजन, हरिद्वार पुलिस की मेहनत, बच्चे को किया रायवाला पुलिस के सुपुर्द

हरिद्वार संवाददाता , राजकमल

A.H.T.U हरिद्वार

एक सफ्ताह से लापता मानसिक रूप से कमजोर बालक को वापस मिले परिजन

हरिद्वार पुलिस की मेहनत, बच्चे को किया रायवाला पुलिस के सुपुर्द किया गया

रायवाला थाने से हरिद्वार पुलिस को मिला था गुमशुदा बच्चे का इश्तियार

परिजनों की नाराज होकर घर से बिना बताए निकला था बालक, तलाश करते हुए परेशान थे परिजन

आज दिनांक 3/11/2026 AHTU हरिद्वार पुलिस द्वारा दिनांक 27/10/2026 से थाना रायवाला देहरादून क्षेत्र के हरीपुर कला से लापता मानसिक रूप से कमजोर बालक कृष्णा उम्र 11 वर्ष को सकुशल रायवाला थाना पुलिस के सुपुर्द किया गया।

उक्त बालक मानसिक रूप से कमजोर होने की वजह से सही जानकारी देने में असमर्थ था। बालक की माता भी मानसिक रूप से कमजोर है। दिनांक 27/10/2026 को बालक कृष्णा की माता द्वारा उसे डांटा तो वह नाराज होकर घर से निकल गया और वापस नहीं लौटा।

परिजनों द्वारा बालक कृष्णा की थाना रायवाला में गुमशुदगी पंजीकृत करायी गई थी। रायवाला पुलिस द्वारा बच्चे की तलाश हेतु टीम गठित कर पंपलेट के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जो सूचना A.H.T.U हरिद्वार को मिली।

डाटा विश्लेषण में साफ हुआ कि रायवाला से प्राप्त पंपलेट में दिख रहे बालक वही है जिसे A.H.T.U. हरिद्वार द्वारा कुछ दिन पहले बरामद कर खुला आश्रय गृह कनखल में दाखिल कर दिया गया था।

बालक के विषय में तत्काल थाना रायवाला व बाल कल्याण समिति हरिद्वार को सूचित किया गया जिसके परिणाम स्वरूप लगभग एक सप्ताह उपरांत बालक कृष्णा को सकुशल परिवार की स्थिति को समझते हुए अध्यक्ष बाल कल्याण समिति हरिद्वार से विशेष आग्रह करते हुए विवेचक थाना रायवाला उपनिरीक्षक रघुवीर सिंह व हेड कांस्टेबल जयवीर सिंह के सुपुर्द किया गया ।

मासूम बालक कृष्णा के सकुशल मिलने पर बालक के परिजनों द्वारा जहां हरिद्वार पुलिस का हार्दिक आभार जताया गया वहीं रायवाला पुलिस द्वारा भी सहयोग व तत्पर कार्यवाही के लिए हरिद्वार पुलिस का हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।

✳️A H T U हरिद्वार टीम-
1- उप0नि0 राखी रावत
2- हेo काo राकेश कुमार
3- काo दीपक चन्द
4- काo मुकेश कुमार
5- काoदीपक डबराल
6- मo काo शशिबाला
7- मo काo गीता देवी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *