कप्तान जीआरपी अरुणा भारती के नेतृत्व में जीआरपी हरिद्वार को दोहरी सफलता

जीआरपी हरिद्वार

🔸 कप्तान जीआरपी अरुणा भारती के नेतृत्व में जीआरपी हरिद्वार को दोहरी सफलता

🔸 दो अलग-अलग प्रकरणों में तीन अभियुक्तों को भेजा जेल

🔸 चलती ट्रेन में हाथ में डंडा मारकर मोबाइल लूटने वाले खड़खड़ी हरिद्वार निवासी रवि श्रीवास्तव एवं शिवलाल गिरफ्तार

🔸 भीड़ का फायदा उठाकर टैबलेट चुराकर भागने वाला ‘कालनेमी साधू’ लुधियाना निवासी उठाईगिरा जगमोहन गिरफ्तार

🔸 लूटा गया मोबाइल एवं टैबलेट बरामद, तीनों अभियुक्त सलाखों के पीछे

🔸 खड़खड़ी निवासी शिवलाल पूर्व में भी लूट व अवैध चाकू के मामलों में जा चुका है जेल

🔸 ट्रेन कोच के दरवाजे में बैठकर मोबाइल चलाने वालों के हाथ में मारते थे डंडा, और ले जाते थे मोबाइल, दोनों पहुंचे जेल

                    -------------

कप्तान जीआरपी अरुणा भारती के कुशल नेतृत्व एवं सीओ जीआरपी अनुज कुमार के उचित मार्गदर्शन में जीआरपी हरिद्वार पुलिस को दोहरी सफलता हाथ लगी है। चलती ट्रेन में दरवाजे अथवा खिड़की के निकट बैठे लोगों के हाथ में डंडा मार कर मोबाइल नीचे गिराकर उठाकर भाग जाने वाले हरिद्वार निवासी दो अभियुक्तों एवं कांवड़ भीड़ का फायदा उठाकर पलक झपकते ही बैग चुराने में एक्सपर्ट लुधियाना निवासी उठाई गिरा को गिरफ्तार कर हरिद्वार जीआरपी पुलिस द्वारा जेल भेजा गया है। अलग-अलग प्रकरणों के सफल खुलासे पर कप्तान जीआरपी अरुणा भारती द्वारा पुलिस टीम की सराहना की गई है।

प्रथम प्रकरण–

दिनांक 01/08/26 को ऋषिकेश से हरिद्वार की ट्रेन यात्रा के दौरान ऋषिकेश निवासी बृजेश कुमार ट्रेन के कोच के दरवाजे पर बैठकर मोबाइल चला रहे थे जब ट्रेन मोतीचूर रेलवे स्टेशन से थोड़ा ही आगे हरिद्वार की ओर बढ़ी तो झाड़ियों में पहले से छुपकर बैठे दो अज्ञात व्यक्तियों में से एक ने वादी बृजेश के हाथ में डंडा मारा जिससे मोबाइल गिर गया और दूसरा मोबाइल को उठाकर ले गया। जिस पर दो अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध थाना जीआरपी हरिद्वार में मु0अ.स.- 47/2026 धारा 309(4), 3(5) B.N.S पंजीकृत किया गया। मोबाइल सर्विलांस एवं मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मोतीचूर रेलवे स्टेशन के नजदीक झाड़ियों में छुपकर घटना की फिराक में बैठे दोनों अभियुक्त रवि श्रीवास्तव उर्फ काका एवं शिवलाल को मौके से घटना में इस्तेमाल डंडे के साथ नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। जिनकी तलाशी में वादी बृजेश का मोबाइल फोन बरामद हुआ जिसको उनके द्वारा इस्तेमाल किया जा रहा था। रवि उर्फ काका से घटना में प्रयुक्त डंडा बरामद हुआ एवं शिवलाल से लूटा गया मोबाइल। दोनों अभियुक्तगण को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जिला कारागार हरिद्वार भेजा गया एवं मोबाइल बरामद होने पर धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई।

खड़खड़ी निवासी अभियुक्त शिवलाल थाना जीआरपी हरिद्वार से लूट एवं अवैध चाकू के अलग-अलग मामलों में पहले भी जेल जा चुका है।

बरामदगी —
एक अदद मोबाईल फोन EDGE 50 Pro, कम्पनी मोटोरोला कीमती लगभग ₹ 30000 एवं एक अदद बाँस का डण्डा
 
अभियुक्तगण–

(1) रवि श्रीवास्तव उर्फ काका पुत्र श्री बबलू श्रीवास्तव निवासी- खड़खड़ी कुंज गली थाना कोतवाली नगर हरिद्वार उम्र 20 वर्ष

(2) शिवलाल पुत्र श्री प्यारेलाल निवासी-खड़खड़ी रामगढ़ नई बस्ती थाना कोतवाली हरिद्वार उम्र 23 वर्ष

आपराधिक इतिहास अभियुक्त शिवलाल–

1- मु0अ0स0-15/23
धारा – 392 भादवि

2- मु0अ0स0- 16/2023
धारा – 4/25 आर्म्स एक्ट
 
पुलिस टीमः-
(1) उ0नि0 प्रीति कर्णवाल
(2) उ0नि0 नीरज जोशी
(3) उ0नि0 गौरव नेगी ( आरपीएफ पोस्ट हरिद्वार)
(4) अ0उ0नि0कैलाश नाथ
(5) हे0कान्स दिनेश पंवार
(6) हे0कान्स पृथ्वी नेगी
(7) कान्स नैथानियल भट्टी
(8) कान्स० जोगिंदर

द्वितीय प्रकरण–

दिनांक 04/08/26 को अविनाश चौहान निवासी कनखल हरिद्वार रेलवे स्टेशन में गेट नंबर 6 से अंदर आकर नजदीक बनी दुकानों में नाश्ता करने के इरादे से अपनी मोटरसाइकिल में आए तभी मोबाइल पर फोन आने के कारण अपना पिट्ठू बैग मोटरसाइकिल के ऊपर रख दिया। इतनी देर में आजकल कांवड़ की भीड़ में भगवा‌ रंग का कपड़ा पहने एक व्यक्ति उनका बैग उठाकर भाग गया जिसमें टैबलेट, इलेक्ट्रॉनिक पेन एवं उनकी माता जी का राशन कार्ड था, जिसको उनके एवं कांवड़ के भेष में ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों द्वारा पकड़कर थाने लाया गया।

आजकल कांवड़ मेले की भारी भीड़ का फायदा उठाकर साधू के भेष में उक्त बैग को चोरी करने वाले अभियुक्त जगमोहन निवासी लुधियाना पंजाब को चोरी गए टैबलेट इलेक्ट्रॉनिक स्मार्ट पेन व राशन कार्ड के साथ नियमानुसार गिरफ्तार कर मु0अ0सं0 48/26 धारा 303(2) , 317(2) बी.एन.एस. में माननीय न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया।

दोनों प्रकरणों के सफल खुलासे पर कप्तान जीआरपी अरुणा भारती द्वारा पुलिस टीम की सराहना की गई।

बरामदगी —

1-एक टैब Redmi रंग ग्रे, कीमती लगभग ₹32000
2-REDMI Smart Pen, कीमती लगभग ₹4000
3-एक राशन कार्ड राज्य खाद्य योजना राशन कार्ड

अभियुक्त —

जगमोहन पुत्र स्वर्गीय मलखान सिंह निवासी गली नंबर 3 कबाड़ी मोहल्ला थाना जमालपुर लुधियाना पंजाब  

पुलिस टीम —

म०उप०निरी० प्रीति कर्णवाल
अ०उप० निरी० अतुल चौहान
हेड कांस्टेबल कैलाश रावत
हेड कांस्टेबल रविंद्र गिरी
कांस्टेबल संदीप राणा
कांस्टेबल अभिषेक
कांस्टेबल मुकेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *