मास-ध्यान साधना शिविर का 24वाँ दिवस श्रद्धा और साधना के साथ संपन्न

9 अक्टूबर को शारदा पैलेस में होगा भव्य समापन, पूज्यपाद स्वामी प्रमोद जी महाराज सहित अन्य संत-महात्मा होंगे शामिल

हरिद्वार, शारदा पैलेस। महर्षि मेँहीँ अन्नक्षेत्र, हरिद्वार के तत्वावधान में आयोजित मास-ध्यान साधना शिविर 2026 का 24वाँ दिवस श्रद्धा, अनुशासन और आध्यात्मिक वातावरण के बीच संपन्न हुआ। शिविर में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए साधक नियमित रूप से ध्यान-साधना, सत्संग और आध्यात्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता कर रहे हैं।

24वें दिवस पर संत-महात्माओं ने साधकों को ध्यान, सत्संग, सदाचार, सेवा, आत्मचिंतन एवं नियमित साधना के महत्व पर मार्गदर्शन दिया। संतों ने कहा कि नियमित ध्यान एवं सत्संग से जीवन में शांति, संयम और सकारात्मक विचारों का विकास होता है तथा साधक आत्मिक उन्नति की दिशा में आगे बढ़ता है।

इस अवसर पर स्वामी गुरुनंदन जी महाराज, स्वामी गुरुशरण जी महाराज, स्वामी नंदन जी महाराज, स्वामी बिंदेश्वरी जी महाराज, स्वामी अभिषेकानंद जी महाराज, स्वामी संजीवानंद जी महाराज, स्वामी पंकज बाबा एवं स्वामी शंकर बाबा सहित अन्य संत-महात्माओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। संतों के प्रवचन एवं आध्यात्मिक मार्गदर्शन से शिविर परिसर में श्रद्धा एवं उत्साह का वातावरण बना रहा।

शिविर में प्रतिदिन प्रातःकालीन ध्यान-साधना, सत्संग एवं विभिन्न आध्यात्मिक गतिविधियों का क्रम जारी है। शारदा पैलेस परिसर में शिविर के दौरान शांत, अनुशासित एवं भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।

9 अक्टूबर को होगा भव्य समापन

मास-ध्यान साधना शिविर 2026 का भव्य समापन 9 अक्टूबर 2026 को शारदा पैलेस, हरिद्वार में आयोजित किया जाएगा। समापन समारोह में पूज्यपाद स्वामी प्रमोद जी महाराज एवं अन्य संत-महात्माओं की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। यह जानकारी स्वामी पंकज बाबा ने दिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *