हरिद्वार। पुण्यवर्धक पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर ज्वालापुर स्थित श्री राधा रसिक बिहारी भागवत परिवार सेवा ट्रस्ट द्वारा एक माह तक चलने वाले भव्य महा-रूद्राभिषेक का आयोजन किया जा रहा है। यह दिव्य अनुष्ठान 17 मई 2026 से 15 जून 2026 तक प्रतिदिन प्रातः 8 बजे से श्री राधा रसिक बिहारी मंदिर रामनगर कॉलोनी, ज्वालापुर में संपन्न होगा।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं भक्तों के पहुंचने की संभावना है। आयोजन समिति की ओर से भक्तों को सह-यजमान बनकर पुण्य लाभ प्राप्त करने का विशेष आमंत्रण दिया गया है।
ट्रस्ट के संस्थापक एवं भागवताचार्य पंडित पवन कृष्ण शास्त्री ने कहा कि पुरुषोत्तम मास अत्यंत दुर्लभ और पुण्य प्रदान करने वाला काल होता है। इस मास में भगवान शिव का रूद्राभिषेक करने से व्यक्ति के जीवन के कष्ट दूर होते हैं तथा सुख, शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा कि महा-रूद्राभिषेक में शामिल होकर श्रद्धालु आध्यात्मिक ऊर्जा और दिव्य कृपा का अनुभव कर सकते हैं।
उन्होंने सभी सनातन प्रेमियों और भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ अर्जित करने तथा आयोजन को सफल बनाने की अपील की।
आयोजन से जुड़े श्रद्धालुओं के लिए संपर्क सूत्र मोबाइल नंबर 9358489284 जारी किया गया है।
पुरुषोत्तम मास में नित्य होगा भव्य महा-रूद्राभिषेक, पंडित पवन कृष्ण शास्त्री ने भक्तों से की सहभागिता की अपील



