“मानवता की मिसाल बना टीम एकलव्य का चतुर्थ रक्तदान शिविर, रक्तवीरों ने बचाई अनगिनत ज़िंदगियां”

देहरादून। श्रीराम जी की असीम कृपा एवं सामाजिक सेवा के संकल्प के साथ टीम एकलव्य के तत्वावधान में हरिपुर कला स्थित प्राइमरी स्कूल में चतुर्थ विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए मानवता की सेवा का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान रक्तदान को “महादान” बताते हुए आयोजकों ने कहा कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है। शिविर में उपस्थित रक्तवीरों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई।
शिविर का आयोजन प्रातः 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया गया, जिसमें सहयोगी संस्था के रूप में Himalayan Hospital की मेडिकल टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। चिकित्सकों ने रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर सुरक्षित रक्तदान प्रक्रिया संपन्न कराई।
आयोजकों ने कहा कि रक्तदान न केवल किसी की जान बचाने का माध्यम है, बल्कि यह समाज में सेवा, संवेदना और मानवता की भावना को भी मजबूत करता है। उन्होंने लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील करते हुए कहा कि “आपका रक्त किसी की उम्मीद बन सकता है।”
शिविर में क्षेत्र के अनेक युवाओं, समाजसेवियों एवं रक्तवीरों ने सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाया। आयोजकों ने सभी सहयोगियों एवं रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के संपर्क सूत्र 7906912399 एवं 8449081584 जारी किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *