सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा आवास से अपने कार्यालय तक साइकिल से पहुंचे, ईंधन बचाने का दिया संदेश

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा ने दिए ईंधन बचाने का संदेश

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा आवास से अपने कार्यालय तक साइकिल से पहुंचे

हरिद्वार 16 मई 2026

 सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा ने अवगत कराया है कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों से जीवाश्म ईंधनों के न्यूनतम उपयोग एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु किए गए आह्वान के क्रम में माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड श्री पुष्कर सिंह धामी तथा माननीय परिवहन मंत्री उत्तराखण्ड श्री प्रदीप बत्रा द्वारा भी प्रदेशवासियों से ईंधन बचत एवं पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली अपनाने की अपील की गई है।

इसी क्रम में जिलाधिकारी हरिद्वार, श्री मयूर दीक्षित द्वारा जनपद के अधिकारियों को छोटी दूरी हेतु पैदल अथवा साइकिल का प्रयोग करने हेतु प्रेरित किया गया तथा स्वयं भी पैदल कार्यालय जाकर एक सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत किया गया।
जिलाधिकारी महोदय से प्रेरणा लेते हुए सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन), हरिद्वार, निखिल शर्मा द्वारा आज साइकिल से कार्यालय पहुँचकर ईंधन बचत, पर्यावरण संरक्षण एवं स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर निखिल शर्मा ने कहा कि छोटी दूरी हेतु साइकिल अथवा पैदल चलने की आदत न केवल पर्यावरण संरक्षण में सहायक है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है। उन्होंने जनपदवासियों से भी अधिकाधिक पर्यावरण-अनुकूल विकल्प अपनाने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *