Writing
परिपाटी न्यूज़ मीडिया ग्रुप का वार्षिक अधिवेशन एवं सम्मान समारोह धूमधाम से संपन्न, पत्रकारों एवं गणमान्य लोगों का हुआ सम्मान
हरिद्वार। परिपाटी न्यूज़ मीडिया ग्रुप की ओर से सोमवार, 16 नवंबर 2026 को श्री गौरी शंकर मंदिर गौशाला आश्रम (श्री बाबा हठयोगी जी आश्रम), नमामि गंगा घाट, चंडीघाट हरिद्वार में वार्षिक अधिवेशन एवं सम्मान समारोह भव्य रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही। समारोह में पत्रकारिता के दायित्व, समाज के प्रति मीडिया की भूमिका और निष्पक्ष एवं निर्भीक पत्रकारिता के महत्व पर विचार रखे गए।
कार्यक्रम के आयोजक एवं परिपाटी न्यूज़ मीडिया ग्रुप के प्रधान संपादक, एमडी एवं संस्थापक राजवीर सिंह तोमर ने कहा कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज की आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का सशक्त माध्यम है। पत्रकारों को अपनी लेखनी की गरिमा बनाए रखते हुए सच्चाई, निष्पक्षता और जनहित को सर्वोपरि रखना चाहिए।
उन्होंने कहा कि परिपाटी न्यूज़ मीडिया ग्रुप लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को सामने लाने का प्रयास कर रहा है। वार्षिक अधिवेशन एवं सम्मान समारोह आयोजित करने का उद्देश्य पत्रकारों का उत्साहवर्धन करना, उनके योगदान को सम्मान देना तथा मीडिया जगत में आपसी समन्वय और एकजुटता को मजबूत करना है।
राजवीर सिंह तोमर ने सभी अतिथियों, पत्रकार बंधुओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि किसी भी मीडिया संस्थान की असली ताकत उसकी विश्वसनीयता और पाठकों का विश्वास होता है। उन्होंने भविष्य में भी जनहित और सकारात्मक पत्रकारिता के संकल्प को मजबूती से आगे बढ़ाने की बात कही।
समारोह का समापन आपसी सौहार्द, पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करने के संकल्प के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *