डी.पी.एस. दौलतपुर के खिलाड़ियों का ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन

डी.पी.एस. दौलतपुर के खिलाड़ियों का ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन

डी.पी.एस. दौलतपुर के विद्यार्थियों ने प्रथम जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। यह प्रतियोगिता 9 एवं 10 मई 2026 को बी.ई.जी. रुड़की के फेंसिंग हॉल, पवेलियन में आयोजित हुई। विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिसमें डी.पी.एस. दौलतपुर की ताइक्वांडो टीम ने अनेक पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का शानदार परिचय दिया।
स्पीड किकिंग श्रेणी में निशा ने कांस्य पदक साथ ही काव्या पोद्दार और देवांशी सिंह ने रजत पदक हासिल किया।
सोनाली सिंह ने स्वर्ण पदक,
अथर्व बब्बर ने कांस्य पदक हासिल किया।
फाइट श्रेणी में काव्या पोद्दार, सान्वी, देवांशी सिंह, आयुष्मान सिंह, सोनाली और रूद्र गिरी ने कांस्य पदक।
विस्तारा, आदित्य, अथर्व बब्बर और राजअंशिका ने रजत पदक व अयान बब्बर, आरुष सिंह और भार्गवी शाह ने स्वर्ण पदक हासिल किया।
पूमसे श्रेणी में आयुष्मान सिंह ने कांस्य पदक हासिल किया।
खिलाड़ियों ने अनुशासन, आत्मविश्वास एवं खेल भावना का परिचय देते हुए शानदार मुकाबले खेले। विद्यालय के प्रो वाइस चेयरमैन श्री विकास गोयल जी ने सभी विजेताओं को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
प्रधानाचार्य श्रीमती पूनम श्रीवास्तव ने कहा, “खेल विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास करती हैं।” विद्यालय परिवार ने सभी खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों की सराहना की तथा भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन की अपेक्षा जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *