रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3080 के अंतर्गत आने वाले क्लब—रोटरी हरद्वार , रोटरी ऋषिकेश दिवास, रोटरी रुड़की, रोटरी रुड़की मिडटाउन एवं रोटरी रुड़की अपर गंग्स—के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य रोटरी पीस समिट का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम दिनांक 1 मई 2026 (शुक्रवार) को हरिद्वार विश्वविद्यालय, रुड़की-हरिद्वार कैनाल रोड, बाजूहेड़ी में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम के प्रारंभ में रोटरी की ओर से विश्वविद्यालय परिसर में स्थापित “पीस पोल” का अनावरण किया गया, जो शांति और सद्भाव का प्रतीक है।
इस महत्वपूर्ण आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में श्री प्रदीप बत्रा (मा॰ मंत्री, परिवहन) ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई और अपने विचार छात्रो और उपस्थित अतिथियों को प्रेसित किये ।
विशिष्ट अतिथियों में सीए सत्येन्द्र गुप्त (चांसलर, हरिद्वार विश्वविद्यालय) एवं रो॰ रवी प्रकाश (मंडलाध्यक्ष 3080, रोटरी) उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ताओं के रूप में जस्टिस शबेहूल हसनैन (सेवानिवृत्त न्यायाधीश) एवं जस्टिस बी. एस. वर्मा (सेवानिवृत्त न्यायाधीश) ने अपने विचार साझा किए और शांति, सहिष्णुता एवं न्याय के महत्व पर प्रकाश डाला।
समिट के दौरान एक पैनल डिस्कशन का भी आयोजन किया गया, जिसमें विश्वविद्यालय की ओर से एक अध्यापिका एवं दो विद्यार्थियों ने अपने विचार रखे। रोटरी की ओर से रोटरी हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. आलोक सारस्वत एवं रोटरी रुड़की से रो॰ ऋचा अहलावत ने सहभागिता की। पैनल चर्चा का संचालन रो॰ मुजीब मलिक द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का संचालन पूरे समय रो॰ पवित्र अरोड़ा द्वारा प्रभावशाली ढंग से किया गया।
समिट में विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई, जिनमें धैर्य बनाए रखना, आपसी सम्मान को बढ़ावा देना, दूसरों की परिस्थितियों को समझना, सोशल मीडिया पर प्राप्त सूचनाओं की सत्यता की जांच कर ही साझा करना, तथा युवा शक्ति को ज्ञान एवं विवेक के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना प्रमुख रहे।
यह पीस समिट समाज में शांति, सहयोग एवं सद्भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य व्यक्तियों, रोटेरियन्स, विश्वविद्यालय के छात्र एवं अध्यापकगण की सक्रिय सहभागिता रही।



