बौद्ध उत्सव मेला समिति कालसी, देहरादून की ओर से बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया l
आज देहरादून के विकास नगर में
त्रपावनी वैशाख बुद्ध पूर्णिमा के उपलक्ष पर बौद्ध उत्सव मेला समिति कालसी उत्तराखंड द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया l
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लोक निर्माण पर्यटन संस्कृति एवं सिंचाई विभाग में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज,अति विशिष्ट अतिथि सामाज कल्याण एवं भाषा कल्याण कैबिनेट मंत्री खजान दास, परिवहन एवं सूचना प्रौद्योगिकी कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा पूर्व कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार डॉक्टर धर्म सिंह सैनी,संरक्षक चौधरी इंद्राज सिंह सैनी एवं विशिष्ट अतिथि मुनीश सैनी उत्तर प्रदेश सह प्रभारी ओबीसी भाजपा, विकास नगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान, नीरू देवी नगर पालिका हरबर्टपुर अध्यक्ष को अशोक की लाट एवं बुके भेंटकर सम्मानित किया गया l बहुत उत्सव मेला समिति एवं अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलन एवं बौद्ध वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया l कार्यक्रम से पहले सभी अतिथियों एवं पदाधिकारियों ने कालसी में सम्राट अशोक शिलालेख की परिक्रमा एवं बुद्ध वंदना की l कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष गन्ना विकास परिषद उत्तराखंड सरकार श्यामवीर सैनी के द्वारा की गई l मुख्य अतिथि सतपाल महाराज ने कार्यक्रम में अपने संबोधन में कहा की सभी को महात्मा बुद्ध के द्वारा दिए गए उपदेशों एवं प्रवचनों को सुनकर अपने जीवन में निर्वाह करना चाहिए और उनके पद चिंन्हो पर चलने का प्रयास करना चाहिए l बौद्ध उत्सव मेला समिति कालसी के पदाधिकारियों की ओर से पर्यटन एवं सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज को मांग पत्र के रूप में सम्राट अशोक शिलालेख के स्थल को पर्यटन स्थल एवं राष्ट्रीय धरोहर के रूप में स्थापित करने हेतु मांग पत्र दिया गया l पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने समिति के समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों को आश्वासन देते हुए कहा कि जल्दी ही वहां पर गेस्ट हाउस एवं उस स्थान को पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित करने का कार्य किया जाएगा l कार्यक्रम का संचालन मेला समिति कोषाध्यक्ष रविंद्र सैनी के द्वारा किया गया l मेला समिति की ओर से सभी अतिथियों को पंचशील पटके एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया l पूर्व सांसद कुरुक्षेत्र हरियाणा गुरदयाल सिंह सैनी, संरक्षक अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा जे डी कौशल सैनी, देवभूमि जागृति फाउंडेशन राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रजनीश सैनी, पूर्व राज्य मंत्री उत्तराखंड सरकार वीरेंद्र सिंह सैनी,वरिष्ठ भाजपा नेता सहारनपुर विक्रम सिंह सैनी,प्रदेश महासचिव कांग्रेस पार्टी उत्तराखंड राजकुमार सैनी,प्रदेश महासचिव कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश अशोक सैनी,प्रधान सैनी सभा कुरुक्षेत्र हरियाणा गुरनाम सिंह सैनी, आरटीओ देहरादून संदीप सैनी, देवभूमि जागृति फाउंडेशन प्रदेश अध्यक्ष आशीष राष्ट्रवादी,डिप्टी कमिश्नर राज्य कर विभाग सहारनपुर राजीव कुमार शाक्य, सेवानिवृत्ति जिला विद्यालय निरीक्षक सहारनपुर योगराज सैनी, प्रदेश अध्यक्ष ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज ओमपाल सैनी,प्रदेश अध्यक्ष ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज पंजाब सरदार हरजीत सिंह, प्रदेश अध्यक्ष महात्मा ज्योतिबा फुले विचार में उत्तराखंड राजेश सैनी, सैनी विकास समिति देहरादून प्रदेश अध्यक्ष पवन सैनी,प्रदेश संगठन सचिव भारतीय बौद्ध संघ उत्तर प्रदेश तेजपाल सैनी,पूर्व प्रधानाचार्य सहसपुर इंटर कॉलेज रविंद्र सैनी,प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा उत्तराखंड रोमा सैनी,भारतीय किसान यूनियन भिवानी अध्यक्ष ऋतु सैनी,अखिल भारतीय सैनी संगठन सभा उत्तर प्रदेश,डॉ किशोर सैनी,पूर्व प्रदेश महामंत्री ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज डॉ हंसराज सैनी,जिला अध्यक्ष ऑल इंडिया सैनी सभा समय सिंह सैनी, तेज प्रताप सैनी,संजीव सैनी,प्रदीप सैनी,राज बहादुर सैनी,अरुण सैनी, डॉ संजय सैनी,केपी सिंह सैनी, अनमोल सैनी,राजीव सैनी एवं मेला कालसी समिति अध्यक्ष जगदीश सिंह कुशवाहा,महासचिव यशपाल सिंह सैनी,ऑडिटर सत्यम भूरियान, कानूनी सलाहकार विक्रम सिंह सैनी, उपाध्यक्ष जितेंद्र सैनी,सोम प्रकाश सैनी, एड. जितेंद्र सैनी, एड.सुरेंद्र सैनी आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे l



