वरिष्ठ समाजसेवी जगदीश लाल पाहवा ने देशवासियों को दी पांच दिवसीय दीपोत्सव पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं



हरिद्वार (कमल शर्मा)। वरिष्ठ समाजसेवी श्री जगदीश लाल पाहवा ने समस्त देशवासियों एवं प्रदेशवासियों को पांच दिवसीय दीपोत्सव पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने धनतेरस, छोटी दीपावली, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैया दूज के पावन अवसर पर सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।
श्री जगदीश लाल पाहवा ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने का त्योहार नहीं, बल्कि अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें आपसी प्रेम, भाईचारे, सद्भाव और सामाजिक एकता का संदेश देता है।


उन्होंने कहा कि धनतेरस पर सभी के घरों में सुख-समृद्धि का आगमन हो, छोटी दीपावली और दीपावली का प्रकाश हर परिवार के जीवन से निराशा एवं अंधकार दूर करे। गोवर्धन पूजा हमें प्रकृति, गौवंश और पर्यावरण के संरक्षण का संदेश देती है, वहीं भैया दूज भाई-बहन के पवित्र प्रेम और अटूट रिश्ते का प्रतीक है।
उन्होंने सभी से त्योहारों को आपसी सौहार्द, प्रेम और उत्साह के साथ मनाने तथा जरूरतमंदों के साथ खुशियां साझा करने की अपील की। अंत में उन्होंने कामना की कि मां लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश की कृपा सभी पर बनी रहे तथा देश निरंतर उन्नति, शांति और समृद्धि के मार्ग पर आगे बढ़ता रहे।
श्री जगदीश लाल पाहवा, वरिष्ठ समाजसेवी ने सभी देशवासियों को पांच दिवसीय दीपोत्सव पर्व की पुनः हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *