बुद्ध पूर्णिमा पर मछला कुंड टीले में उमड़ा आस्था का सैलाब, विशाल संत भंडारे में जुटे श्रद्धालु

हरिद्वार। बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर मछला कुंड टीले स्थित आश्रम में विशाल संत भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संत-महात्माओं एवं श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर प्रसाद ग्रहण किया। पूरे परिसर में भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक उल्लास का वातावरण बना रहा।
इस अवसर पर आश्रम के परमाध्यक्ष श्री गंगा दास जी महाराज ने कहा कि बुद्ध पूर्णिमा केवल एक पर्व नहीं, बल्कि मानवता, करुणा और सेवा का संदेश देने वाला महान दिवस है। उन्होंने कहा कि संत समाज सदैव जनकल्याण और समाज में सद्भाव स्थापित करने के लिए कार्य करता रहा है। संत भंडारे जैसे आयोजनों से सेवा, सहयोग और संस्कारों की भावना मजबूत होती है।
कार्यक्रम में संत-महात्माओं का सम्मान किया गया तथा श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे की व्यवस्था की गई। आयोजन में अमित चौहान, महंत ब्रह्म मुनि जी महाराज, भूपेंद्र वर्मा जी, जनेश्वर गिरी जी, सुरेश चौहान, संजय चौहान सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *