योग से जागा स्वास्थ्य का संकल्प, समर्पित दंपत्ति का हुआ सम्मान — आर्य समाज नंद विहार के योग शिविर में उमड़ा उत्साह

“*योग भारतीय संस्कृति का अमृत है” — आर्य हरपाल सिंह सैनी*

रुड़की(कमल शर्मा)शहीद स्मारक स्थल स्थित ऐतिहासिक वटवृक्ष पर आर्य समाज नंद विहार द्वारा आयोजित योग शिविर के नौवें दिन शुक्रवार को योग, संस्कार और स्वास्थ्य चेतना का अद्भुत संगम देखने को मिला। योगाचार्या श्रीमती सरिता बर्थवाल (कार्यकारिणी सदस्य, आर्य समाज नंद विहार) एवं योगाचार्या श्रीमती सोनिका विश्वकर्मा ने उपस्थित साधकों को योगासन, व्यायाम, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराते हुए निरोगी जीवन का संदेश दिया।
इस अवसर पर योग शिविर के प्रथम दिन से निरंतर सहभागिता निभा रहे दंपत्ति श्रीमती गुड़िया एवं श्री देवेश को आर्य समाज प्रधान आर्य हरपाल सिंह, शहीद भगत सिंह आदर्श युवा मंच के अध्यक्ष नीरज सैनी, योगाचार्या सरिता बर्थवाल, सोनिका विश्वकर्मा एवं महिलाओं द्वारा ओ३म अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

आर्य समाज नंद विहार के प्रधान आर्य हरपाल सिंह ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शरीर, मन और आत्मा को संतुलित रखने का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि नियमित योग से व्यक्ति रोगमुक्त होने के साथ-साथ मानसिक रूप से भी सशक्त बनता है तथा समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
शहीद भगत सिंह आदर्श युवा मंच के अध्यक्ष नीरज सैनी ने कहा कि आधुनिक जीवनशैली और बढ़ते तनाव के बीच योग ही युवाओं को स्वस्थ और संस्कारित जीवन की दिशा दे सकता है। और इसमें सभी वर्गों की भागीदारी प्रेरणादायी है।
“योग केवल व्यायाम नहीं, जीवन जीने की कला है” — योगाचार्या सरिता बर्थवाल
योगाचार्या श्रीमती सरिता बर्थवाल ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा को संतुलित कर जीवन को सकारात्मक दिशा देने वाली संपूर्ण जीवन पद्धति है।

उपस्थित लोगों ने दंपत्ति की नियमित साधना और अनुशासन की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।
योग शिविर में मुख्य रूप से अमित सिंघल, अनुज आत्रेय, युक्ति, चारू, श्रेया, सविता, सृष्टि सैनी, योगाचार्या सोनिका विश्वकर्मा, ललिता, लक्ष्मी चंद, सुभाष सैनी, प्रणव, शारदा, संगीता, अदिति, नीतू, वैदिका, बबीता, प्रिया, निशा, प्रदीप सैनी, संजय त्यागी, नीरज चौहान सहित अनेक लोगों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *