धनौरी पी.जी. कॉलेज में आयोजित हुआ शपथ ग्रहण समारोह

धनौरी, हरिद्वार, 14 अगस्त 2026।
धनौरी पी.जी. कॉलेज, धनौरी, हरिद्वार में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आज शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) विजय कुमार, समस्त आचार्यगण एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर उपस्थित सभी ने तिरंगे की आन, बान और शान तथा देश की एकता, अखंडता एवं सम्मान को बनाए रखने की शपथ ली। सभी ने राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने, राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करने तथा देश की गरिमा को सदैव सर्वोपरि रखने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. हरीश रावत जी द्वारा “भारत में वोट का अधिकार” विषय पर महत्वपूर्ण व्याख्यान दिया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को वोट क्यों डालना चाहिए, मतदान करने की सही प्रक्रिया, वोट देने के अधिकार एवं उसके महत्व तथा मतदाता पहचान पत्र (Voter ID) से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान कीं। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने मतदान अधिकार के प्रति जागरूक रहते हुए लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।

शपथ के दौरान छात्र-छात्राओं एवं आचार्यगण ने देशभक्ति, राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने का संकल्प लेते हुए कहा कि तिरंगा केवल भारत का राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश की स्वतंत्रता, गौरव और अस्मिता का प्रतीक है, जिसका सम्मान करना प्रत्येक भारतीय का कर्तव्य है।

कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन, जिम्मेदारी, मतदान के प्रति जागरूकता और देश के प्रति कर्तव्यबोध की भावना विकसित करने का संदेश दिया गया। समारोह में महाविद्यालय परिवार के सभी सदस्यों की गरिमापूर्ण उपस्थिति रही।

धनौरी पी.जी. कॉलेज, धनौरी, हरिद्वार (उत्तराखंड)

NSS Unit
Dhanauri P.G. College, Haridwar, Uttarakhand

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *