भक्ति और आस्था के सागर में डूबे श्रद्धालु, रामकथा के छठे दिन उमड़ा भक्तों का सैलाब



यजमान घनश्यामदास चंद्रप्रकाश भट्टड़ ने कहा—श्रीराम कथा का श्रवण मनुष्य को धर्म, मर्यादा और संस्कारों के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है
हरिद्वार। दूधाधारी चौक, ऋषिकेश रोड स्थित श्री अखिल भारतीय माहेश्वरी सेवा सदन में आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा के छठे दिन श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। कथा स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर कथा का श्रवण किया और भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन से प्रेरणा प्राप्त की।


महाराज युवराज स्वामी श्री के श्रीमुख से कथा का रसपान करते हुए श्रद्धालु भक्ति भाव में सराबोर नजर आए। कथा के दौरान भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों, उनके त्याग, तपस्या, मर्यादा, आदर्श चरित्र और धर्म के प्रति समर्पण का भावपूर्ण वर्णन किया गया। महाराज श्री ने बताया कि प्रभु श्रीराम का जीवन संपूर्ण मानव समाज के लिए आदर्श है। उनके जीवन से हमें माता-पिता की आज्ञा का पालन, गुरुजनों का सम्मान, परिवार के प्रति कर्तव्य और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने की प्रेरणा मिलती है।
इस अवसर पर कथा के यजमान घनश्यामदास चंद्रप्रकाश भट्टड़, मुंबई-नागौर ने कहा कि श्रीराम कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने वाला आध्यात्मिक मार्ग है। भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर ही हम परिवार, समाज और राष्ट्र में प्रेम, सद्भाव और संस्कारों की स्थापना कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि कथा श्रवण से मन को शांति मिलती है और मनुष्य को सत्य, धर्म तथा सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा प्राप्त होती है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कथा में पहुंचकर धर्म लाभ लेने का आह्वान किया।
कथा स्थल पर प्रतिदिन श्रद्धालुओं की उपस्थिति से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से आगामी कथा दिवसों में भी पहुंचकर भगवान श्रीराम की अमृतमयी कथा का लाभ उठाने की अपील की।
कथा का समय: प्रातः 9 से दोपहर 12 बजे तथा दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक।
कथा स्थल: श्री अखिल भारतीय माहेश्वरी सेवा सदन, दूधाधारी चौक, ऋषिकेश रोड, हरिद्वार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *