कमल शर्मा (हरिहर समाचार)
राज्य स्तरीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देशन में हरिद्वार जिला प्रशासन द्वारा अलग अलग स्थानों पर भूकंप से संबंधित मॉक ड्रिल करायी गई । मॉक ड्रिल में स्थानीय पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, जल पुलिस, सीआईएसएफ, पीएसी एनसीसी तथा आपदा मित्रों ने अहम भूमिका निभाई । भूकंप के कारण शिवपुल के क्षतिग्रस्त होने के बाद भगदड़ तथा नदी में डूबने से कई लोगो के हताहत होने की सूचना मिली ।

सभी टीमे मय बचाव उपकरण घटनास्थल पर पहुँची तथा राहत और बचाव कार्य में जुट गई । टीमों द्वारा नदी से रेस्क्यू कर सात लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया तथा प्राथमिक उपचार देकर मेला अस्पताल भिजवाया गया । मेला अस्पताल की टीम भी एंबुलेंस सहित मौके पर मौजूद रही और घायलों को अस्पताल पहुँचने में सहायता की । तहसीलदार हरिद्वार सचिन कुमार घटनास्थल प्रभारी तथा इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह पर्यवेक्षक रूप में मौजूद थे ।



