सेवगंगा फाउंडेशन ने आगामी वर्ष के लिए बनाई कार्ययोजना, गौ-गंगा और पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

हरिद्वार(कमल शर्मा)28 जून 2028
गौ, गंगा और पर्यावरण संरक्षण के लिए पिछले 14 वर्षों से निरंतर समर्पित संस्था ‘सेवगंगा फाउंडेशन’ की आज एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संस्था के भविष्य के विजन और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि संस्था आगामी ‘वन महोत्सव’ के अंतर्गत व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाएगी। फाउंडेशन का लक्ष्य न केवल अधिक से अधिक पौधे लगाना, बल्कि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना भी है ताकि पर्यावरण का संतुलन बना रहे। इसके साथ ही आगामी वर्ष के लिए गौ माता की सेवा और गंगा स्वच्छता को लेकर ठोस कार्ययोजना तैयार की गई।
संस्था के सदस्यों ने इस बात पर जोर दिया कि गौ-संवर्धन और जल स्रोतों का संरक्षण ही भारतीय संस्कृति की मूल धरोहर है। फाउंडेशन द्वारा आने वाले समय में जन-जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को इस पुनीत कार्य से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
इस अवसर पर संस्था के प्रमुख पदाधिकारी एवं सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें अजीत पाल सिरोही, प्रवीण आत्रे, मयंक चौहान, कुलदीप बिश्नोई, बादल तोमर, साजन वाल्मीकि, दीपक तालियान. हिमांशु मल्होत्रा, सतीश शर्मा, पारस तोमर, सुखबीर सिंह चौहान शामिल थे। सभी सदस्यों ने एकजुट होकर गौ-गंगा की सेवा के अपने संकल्प को दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *