दीपावली पर डॉ. साई देवव्रत का आत्मीय आगमन, जरूरतमंदों को निःशुल्क चिकित्सा सेवा देने पर हुआ सार्थक मंथन



सेवा और समर्पण की भावना से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे चिकित्सा सुविधाओं का लाभ : डॉ. साई देवव्रत
दीपावली के पावन पर्व पर आत्मीय मुलाकातों और शुभकामना आदान-प्रदान के बीच श्री सत्य साईं बाबा के परम भक्त एवं हरिद्वार समिति के संयोजक, प्रदेश के सुप्रसिद्ध युवा हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. साई देवव्रत अपने पूज्य पिताश्री श्री प्रदीप कुमार जी के साथ आत्मीयतापूर्ण शुभ आगमन पर पहुंचे। श्री प्रदीप कुमार जी पंजाब में बैंक अधिकारी के रूप में सेवाएं दे चुके हैं।
इस अवसर पर डॉ. साई देवव्रत ने साई संगठन उत्तराखंड की ओर से संचालित विभिन्न सेवा गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की। विशेष रूप से समाज के असहाय, प्रभावित और आर्थिक रूप से कमजोर जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं से लाभान्वित करने के लिए नए सेवा प्रकल्पों पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया।
डॉ. साई देवव्रत ने सेवा कार्यों को मानवता की सच्ची साधना बताते हुए जरूरतमंदों तक चिकित्सा सुविधाओं का लाभ पहुंचाने की दिशा में निरंतर प्रयास करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर और वंचित वर्ग को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना अत्यंत पुण्य एवं सराहनीय कार्य है। साई संगठन का उद्देश्य सेवा, सहयोग और समर्पण की भावना के साथ अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाना है।
वार्ता के दौरान इस बात पर विशेष बल दिया गया कि चिकित्सा सेवाओं का लाभ केवल संपन्न वर्ग तक सीमित न रहे, बल्कि समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को भी निःशुल्क और गुणवत्तापूर्ण उपचार मिल सके।
निःसंदेह दीपावली के शुभ अवसर पर हुई यह आत्मीय भेंट केवल शुभकामनाओं के आदान-प्रदान तक सीमित नहीं रही, बल्कि समाजसेवा और मानव कल्याण की दिशा में एक सकारात्मक एवं प्रेरणादायी पहल के रूप में सामने आई। इस सार्थक चर्चा से भविष्य में सेवा प्रकल्पों को और अधिक प्रभावी बनाने की उम्मीद जगी है।
साई राम।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *