समाज को धर्म और अध्यात्म का ज्ञान प्रदान करने में ब्राह्मण समाज की अहम भूमिका-पंडित अधीर कौशिक

श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने किया ब्राह्मण जागृति संस्थान के पदाधिकारियों का स्वागत

हरिद्वार, 26 फरवरी। श्री अखंड परशुराम अखाड़े की और से ब्राह्मण जागृति संस्थान भेल के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। परशुराम घाट पर स्वागत कार्यक्रम के दौरान श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने करण पंडित को अखाड़े का जिलाध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा भी की। ब्राह्मण जागृति संस्थान भेल के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि सभी पदाधिकारी एकजुट होकर समाज के हितों के लिए कार्य करते। उन्होने कहा कि समाज को धर्म और अध्यात्म का ज्ञान प्रदान करने में ब्राह्मण समाज की अहम भूमिका है।

लेकिन आज कुछ लोग समाज को लेकर भ्रांतियां फैला रहे हैं। जिसका सभी को एकजुट होकर विरोध करना चाहिए। उन्होेंने कहा कि युवा पीढ़ी को संस्कार और संस्कृति का ज्ञान दें। जिससे युवा समर्पित होकर देश की प्रगति में योगदान कर सकें। इस अवसर पर ब्राह्मण जागृति संस्थान के नवनियुक्त अध्यक्ष शिवकुमार शर्मा, उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा, सचिव संजय शर्मा, संयुक्त सचिव अंकित शर्मा एवं विवेक शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य विवेक कौशिक, मनोज शर्मा, रमेश पांडे, उज्जवल त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष गोपाल शर्मा, आय व्यय निरीक्षक कपिल शर्मा एवं इंद्रपाल शर्मा, आरके कौशिक, देवेंद्र शर्मा, शंभू प्रसाद पंत, हरिनारायण त्रिपाठी, राहुल गौतम, कीर्ति भारद्वाज, अशोक शर्मा, वीरेंद्र शुक्ला, चेतन भारद्वाज, राम सेवक यादव, प्रवीण राय,सतीश त्यागी, भागवताचार्य पंडित पवन कृष्ण शास्त्री, कुलदीप शर्मा, मनोज ठाकुर, रविकांत शर्मा सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *