गोरखाली महिला कल्याण समिति ने खेली फूलों की होली, एकता और संस्कृति का दिया संदेश 🌸

🌸 कमल शर्मा (हरिहर समाचार)
हरिद्वार। गोरखाली महिला कल्याण समिति द्वारा श्यामसुन्दर भवन में होली मिलन समारोह बड़े ही हर्षोल्लास और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में महिलाओं एवं समाज के लोगों ने एक-दूसरे को फूलों और रंगों से होली खेलकर शुभकामनाएं दीं तथा प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया।
समिति की अध्यक्ष पदमा पाण्डेय ने अपने संबोधन में कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, सद्भाव और सामाजिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि गोरखाली समाज अपनी संस्कृति और परंपराओं को सहेजते हुए इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से नई पीढ़ी को जोड़ने का कार्य कर रहा है।


महामंत्री शारदा सुबेदी ने कहा कि समिति का उद्देश्य समाज की महिलाओं को संगठित कर सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है। होली मिलन जैसे कार्यक्रम आपसी रिश्तों को मजबूत करने का अवसर प्रदान करते हैं।
समिति की सक्रिय सदस्य सपना खड़का ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और सभी वर्गों के लोग एक मंच पर आकर अपनी संस्कृति का उत्सव मनाते हैं। उन्होंने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए समाज में एकता बनाए रखने का आह्वान किया।
इस अवसर पर आचार्य स्वामी रवि देव शास्त्री, स्वामी हरिहरानन्द महाराज, महंत दिनेश दास, सुतिक्षण मुनि महाराज, पदम प्रसाद सुबेदी, कमला सुबेदी, लोकनाथ सुबेदी, विजय शर्मा सुबेदी, तनुजा पाण्डेय, तारा अर्याल, मधु पाण्डेय, माया रेवले, चंपा उपाध्याय, भगवती ओझा, मन्दिरा, कल्पना बोहरा, कल्पना ओझा, पार्वती कंडेल, भावना शर्मा, कमला पांडेल, रमा पाण्डेय, ज्योति पांडेय, अम्बिका उपाध्याय, गंगा देवी उपाध्याय, वीना बिस्ट, रोशनी बिस्ट, पुष्प राज पाण्डेय, रामप्रसाद शर्मा, गगन भंडारी, लछमण ओझा, लक्ष्मण गौतम, कपिल नेपाल, सुशील पाण्डेय, कमल खड़का, शमशेर बहादुर बम, नारायण शर्मा सहित बड़ी संख्या में गोरखाली समाज के लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने सामूहिक रूप से फूलों की होली खेलकर समाज में प्रेम, एकता और सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *