हरिद्वार(कमल शर्मा)अंतरराष्ट्रीय हिन्दू महासभा की बैठक सम्पन्न, प्रमोद सिंह राठौड़ बने जिलाध्यक्ष, मोनू धीमन को मिली जिला सचिव की जिम्मेदारी
हरिद्वार। अंतरराष्ट्रीय हिन्दू महासभा की एक महत्वपूर्ण बैठक हरिद्वार स्थित होटल कृष्णा पैलेस में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के विस्तार, सामाजिक सरोकारों एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहित नवानी जी ने की। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने, अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने तथा समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने पर बल देते हुए संगठन की भावी रणनीति और कार्ययोजना पर अपने विचार रखे।
इस दौरान प्रदेश महासचिव (संगठन), उत्तराखंड विजय पंडित ने कहा कि समाज में जब भी किसी व्यक्ति के साथ अन्याय होता है, ऐसे समय में सामाजिक संगठनों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने हिंदू समाज से अधिक से अधिक संख्या में संगठन से जुड़ने, सामाजिक जागरूकता बढ़ाने तथा राष्ट्र एवं समाजहित में कार्य करने का आह्वान किया।

बैठक के दौरान संगठन ने हरिद्वार जनपद के लिए नई जिम्मेदारियों की घोषणा की। प्रमोद सिंह राठौड़ को जिलाध्यक्ष, हरिद्वार नियुक्त किया गया, जबकि मोनू धीमन को जिला सचिव, हरिद्वार का दायित्व सौंपा गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों का संगठन के वरिष्ठ नेताओं ने स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं और विश्वास व्यक्त किया कि वे संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, सामाजिक समरसता, जनसेवा एवं राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। अंत में सभी कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती एवं सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाने का आह्वान किया गया।
बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:
राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहित नवानी, प्रदेश महासचिव (संगठन) उत्तराखंड विजय पंडित, नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रमोद सिंह राठौड़, जिला सचिव मोनू धीमन, जिला सचिव निशु कुशवाह, जिला संगठन मंत्री भूपेंद्र, अंकुर कुमार, राजीव कुमार, रविन्द्र कुमार, जितेन्द्र कुमार सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





