वार्ड संख्या 12 में सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, विकास कार्यों में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी: राजीव शर्मा

शिवालिक नगर। नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने वार्ड संख्या 12 में दो सड़कों के निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने अध्यक्ष का फूल-मालाओं से स्वागत करते हुए सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर प्रसन्नता व्यक्त की।

इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि नगर पालिका परिषद का उद्देश्य प्रत्येक वार्ड में समान रूप से विकास कार्य कराना है। उन्होंने कहा कि सड़क, नाली, पेयजल, स्ट्रीट लाइट और स्वच्छता जैसी मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना परिषद की सर्वोच्च प्राथमिकता है। नगर के किसी भी वार्ड की उपेक्षा नहीं होने दी जाएगी और विकास कार्य पूरी गुणवत्ता एवं समयबद्ध तरीके से पूरे कराए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि वार्ड संख्या 12 में इन सड़कों के निर्माण से स्थानीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा बरसात के दौरान होने वाली समस्याओं से भी राहत मिलेगी। नगर पालिका परिषद जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए निरंतर कार्य कर रही है और आने वाले समय में भी विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की श्रृंखला जारी रहेगी।
इस अवसर पर सभासद श्रीमती गरिमा सिंह, वीरेंद्र कुमार अवस्थी, हरिओम चौहान व डॉ. राजकुमार यादव, मंडल महामंत्री अंशुल शर्मा, हरेंद्र कुमार, सूरज नेगी, अर्जुन चौहान, तिलकराम, वीरेंद्र, सोनू, विवेक, बबलू, भाजपा पदाधिकारी, स्थानीय गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *