गरबा-डांडिया महोत्सव में उमड़ा उत्साह, स्वाद और हस्तनिर्मित दीपावली आइटम्स बने आकर्षण का केंद्र
हरिद्वार (कमल शर्मा)। धर्मनगरी हरिद्वार के ज्वालापुर स्थित सैनी आश्रम में RUKMANI LAND & FINANCE की ओर से आयोजित RL 2026 गरबा एवं डांडिया सेलिब्रेशन में उत्सव का रंग लगातार चढ़ रहा है। 15 से 19 अक्टूबर 2026 तक प्रतिदिन शाम 7 बजे से आयोजित इस महोत्सव में गरबा-डांडिया की उमंग के साथ खानपान और दीपावली की खरीदारी का भी शानदार संगम देखने को मिल रहा है।
, सन ऑफ स्वाद के संचालक चिराग वाधवा और हैंडमेड दीपावली आइटम्स स्टॉल की संचालिका शिल्पी विशेष आकर्षण बने हुए हैं। फूड स्टॉल पर स्वाद के शौकीनों को लुभाने वाले व्यंजनों के साथ हस्तनिर्मित दीपावली सजावटी वस्तुएं लोगों का ध्यान खींच रही हैं।
कार्यक्रम में आयोजन से जुड़े शुभम आयोजन से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं कदे ख रहे हैं ताकि यहां आने वाले परिवारों और युवाओं को एक शानदार अनुभव मिल सके। स्थानीय कारोबारियों और उद्यमियों को अपने उत्पादों एवं सेवाओं को लोगों तक पहुंचाने का अवसर देना भी आयोजन की विशेषता है। उन्होंने हरिद्वारवासियों से महोत्सव में पहुंचकर गरबा-डांडिया की रौनक बढ़ाने की अपील की।
चिराग वाधवा बोले—स्वाद के साथ उत्सव का अनुभव देना हमारा प्रयास
शुभम, सन ऑफ स्वाद के संचालक चिराग वाधवा ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों में स्वादिष्ट खानपान उत्सव की खुशियों को और बढ़ाता है। उनका प्रयास है कि महोत्सव में आने वाले लोगों को बेहतरीन स्वाद के साथ यादगार अनुभव मिले। इस प्रकार के आयोजन स्थानीय व्यवसायों को प्रोत्साहन देने का भी अच्छा माध्यम हैं।
शिल्पी ने कहा—हस्तनिर्मित वस्तुओं से दीपावली को बनाएं खास
हैंडमेड दीपावली आइटम्स स्टॉल की संचालिका शिल्पी ने कहा कि हाथों से तैयार की गई सजावटी वस्तुओं में रचनात्मकता और मेहनत की विशेष पहचान होती है। दीपावली के अवसर पर हस्तनिर्मित उत्पाद घरों की सजावट को खास बनाते हैं। उनका प्रयास है कि लोगों को सुंदर और आकर्षक सजावटी वस्तुएं उपलब्ध कराने के साथ हस्तकला को भी प्रोत्साहन मिले।
संस्कृति, स्वाद और खरीदारी का संगम
RL 2026 गरबा एवं डांडिया सेलिब्रेशन में संगीत, पारंपरिक नृत्य, खानपान और दीपावली की तैयारियों का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। आयोजन में URBAN THEKA Cafe फूड एंड बेवरेज पार्टनर, GALAXY ADVERTISERS SINCE 1996 विज्ञापन पार्टनर तथा प्रधान टाइम्स मीडिया पार्टनर के रूप में जुड़े हैं। कार्यक्रम का आयोजन एवं प्रबंधन VESPER द्वारा किया जा रहा है।
सैनी आश्रम, ज्वालापुर में आयोजित यह पांच दिवसीय महोत्सव हरिद्वारवासियों को उत्सव के रंगों में सराबोर होने, स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लेने और दीपावली के लिए हस्तनिर्मित सजावटी वस्तुओं की खरीदारी करने का अवसर प्रदान कर रहा है।













