ट्रांसफॉर्मर में भीषण आग, फायर टीम की तत्परता से गौशाला सुरक्षित 🔥

🔴 हरिद्वार। फायर स्टेशन मायापुर की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया। दिनांक 26 अप्रैल 2026 को रात 11:26 बजे सिटी कंट्रोल से कृष्णा नगर, निर्मल बाग के पास आग लगने की सूचना प्राप्त होते ही फायर यूनिट तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।
घटनास्थल पर पहुंचने पर पाया गया कि आग ट्रांसफॉर्मर में लगी थी, जो तेजी से पास स्थित आश्रम की गौशाला की ओर बढ़ रही थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए फायर टीम ने बिना समय गंवाए MFE से पंपिंग करते हुए मॉनिटर ब्रांच का प्रयोग कर आग पर काबू पाया।
फायर कर्मियों की सूझबूझ और तत्परता के चलते आग को पूरी तरह बुझा दिया गया और उसे गौशाला तक फैलने से रोक लिया गया, जिससे एक बड़ी जन-धन हानि टल गई।
इस अभियान में DvR राहुल शर्मा, FM मातबर सिंह, फायर वुमन दीपाली वर्मा एवं काजल की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिनकी बहादुरी और समर्पण सराहनीय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *