हरिद्वार, कमल शर्मा/जगजीतपुर स्थित होप सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल में होली का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास, उत्साह और रंगारंग कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ और कर्मचारियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं तथा प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अस्पताल के प्रमुख डॉ. एस. के. मिश्रा ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, एकता और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि अस्पताल परिवार हमेशा मरीजों की सेवा को सर्वोपरि रखता है और ऐसे पर्व हमें आपसी समन्वय और टीम भावना को और मजबूत करने की प्रेरणा देते हैं।
अस्पताल की निदेशक डॉ. आर. के. मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि होली का त्योहार हमें सभी भेदभाव भुलाकर एकजुट रहने की सीख देता है। उन्होंने कहा कि अस्पताल का पूरा स्टाफ एक परिवार की तरह कार्य करता है और यही भावना मरीजों की बेहतर देखभाल में सहायक बनती है।
इस अवसर पर एस.के. मिश्रा (मालिक), आर.के. सिद्धू (निदेशक), हेमा जोशी (एच.आर. मैनेजर), यशिका (लेखाकार), किरण (नर्सिंग स्टाफ), निशा (नर्सिंग स्टाफ), जय कुमार, भानु प्रताप, विवेक, वर्धमान, गजेंद्र, अंजू सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं देते हुए स्वस्थ, सुरक्षित और खुशहाल समाज के निर्माण का संकल्प लिया।
रंगों में सराबोर हुआ Hope Superspeciality cancer Hospital, सेवा और समर्पण के साथ मनाई गई होली



