दीपावली मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक एवं महापौर किरण जैसल ने दी पर्व की शुभकामनाएं


एक ही दिन में हरिद्वार विधान सभा में आठ स्थानों पर(स्वयंवर पैलेस,अनुराग पैलेस, सैनी आश्रम,शुभारंभ बैंक्वेट,भारत सेवाश्रम संघ,महाजन धर्मशाला एवं निष्काम सेवा ट्रस्ट) में आयोजित किया गया दीपावली मिलन समारोह!
दीपावली मिलन समारोह में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक एवं महापौर किरण जैसल ने की सहभागिता की एवं सभी को दी दीपावली की शुभकामनाएं दी
इस अवसर पर दीपावली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित दीपावली मिलन समारोह हर्षोल्लास, उत्साह और आत्मीयता के वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री मदन कौशिक एवं हरिद्वार की महापौर श्रीमती किरण जैसल ने प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने उपस्थित जनसमूह को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपावली केवल प्रकाश का पर्व नहीं, बल्कि यह अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और निराशा पर आशा की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें आपसी प्रेम, भाईचारे, सद्भाव और सामाजिक एकता को मजबूत करने की प्रेरणा देता है।
महापौर किरण जैसल ने सभी को दीपावली की बधाई देते हुए कहा कि दीपावली का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक है। हम सभी को मिलकर अपने शहर को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाने के साथ-साथ समाज के प्रत्येक वर्ग के जीवन में खुशियों का प्रकाश पहुंचाने का संकल्प लेना चाहिए।
समारोह में उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए पर्व की खुशियां साझा कीं।
भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विकास तिवारी ने कहा कि दीपावली खुशियों का त्यौहार है अपने संबोधन में उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आज देश और प्रदेश की जनता विकास, सुशासन और जनकल्याण के कार्यों को प्राथमिकता देती है। केवल आरोप-प्रत्यारोप और राजनीतिक बयानबाजी से जनता का विश्वास नहीं जीता जा सकता। जनता काम करने वालों और विकास की स्पष्ट सोच रखने वालों के साथ खड़ी होती है। कार्यक्रम में आपसी सौहार्द, सामाजिक समरसता और संगठनात्मक एकजुटता का संदेश दिया गया।
अंत में सभी के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
आज के कार्यक्रम में जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट राजकुमार अरोड़ा मंडल अध्यक्ष सुशांत भट्ट राजेंद्र कटारिया प्रशांत शर्मा कृष्ण बजाज भाजयुमो जिला अध्यक्ष अभिनव चौहान हिमांशु विद्यार्थी अनु कक्कड़ सुषमा चौहान पारुल चौहान तरुण नय्यर हर्षित त्रिपाठी गौरव वर्मा राकेश नौटियाल योगेंद्र पाल रवि सर्वेश्वर मूर्ति भट्ट देवेश ममगई आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *