थाना श्यामपुर पुलिस द्वारा शान्ति व्यवस्था भंग करने पर 3 हुडदंगियों को धर दबोचा

-05.10.25
थाना श्यामपुर जनपद हरिद्वार

🚨 थाना श्यामपुर पुलिस द्वारा शान्ति व्यवस्था भंग करने पर 3 हुडदंगियों को धर दबोचा व अन्तर्गत धारा 170 बीएनएसएस मे किया गया गिरफ्तार ।

📗श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार महोदय के द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी व शान्ति व्यवस्था बनाए रखने हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में तथा थानाध्यक्ष थाना श्यामपुर के दिशा निर्देशन में उ0नि0 गगन मैठाणी प्रभारी चौकी लालढांग मय पुलिस टीम के चौकी क्षेत्र में गश्त मे मामूर थे तो सूचना मिली कि ग्राम रसूलपुर में कुछ व्यक्ति अपने पड़ोसियो के साथ बुग्गी हटाने को लेकर लडाई झगडा कर आस-पास का माहौल खराब कर रहे है । उक्त सूचना का तत्काल संज्ञान लेते हुये ग्राम रसूलपुर से 03 व्यक्तियों को आमजनमानस के साथ लड़ाई झगडा करने व संज्ञेय अपराध होने की आशंका के दृष्टिगत अभियुक्तगण 1- रोहित पुत्र स्व0 राजकुमार उम्र-25 वर्ष, 2- भूवनेश पुत्र स्व0 राजकुमार उम्र-23 वर्ष, 3- अक्षय पुत्र स्व0 राजकुमार उम्र-18 वर्ष समस्त निवासी गण ग्राम रसूलपुर लालढांग थाना श्यामपुर जनपद हरिद्वार अन्तर्गत धारा 170 बी0एन0एस0एस0 गिरफ्तार किया गया । अभियकुतगणों को बाद मेडिकल परीक्षण उपरान्त माननीय मजिस्ट्रेट महोदय के समक्ष पेश कराया जा रहा है ।

👉नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण –

1.रोहित पुत्र स्व0 राजकुमार उम्र-25 वर्ष,
2.भूवनेश पुत्र स्व0 राजकुमार उम्र-23 वर्ष,
3.अक्षय पुत्र स्व0 राजकुमार उम्र-18 वर्ष समस्त निवासी गण ग्राम रसूलपुर लालढांग थाना श्यामपुर जनपद हरिद्वार अन्तर्गत धारा 170 बी0एन0एस0एस0
👮‍♂️पुलिस टीमः-

1.उ0नि0 गगन मैठाणी -प्रभारी चौकी लालढांग

  1. का0 1305 सिद्धार्थ कुमार-थाना श्यामपुर
  2. हो0गा0 2320 अनुज कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *