प्रेस क्लब हरिद्वार में दीपावली मिलन समारोह का भव्य आयोजन, गीत, कविता और गजल की प्रस्तुतियों ने बांधा समां


दीपावली मिलन समारोह में एकजुटता और भाईचारे का संदेश, मिठास के साथ पत्रकारों ने मनाया दीपोत्सव

हरिद्वार (कमल शर्मा)। प्रेस क्लब हरिद्वार में दीपावली के पावन पर्व पर दीपावली मिलन समारोह हर्षोल्लास और आत्मीयता के साथ आयोजित किया गया। वरिष्ठ पत्रकार दीपक नौटियाल के संयोजन में प्रेस क्लब सभागार में आयोजित समारोह में पत्रकारों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं एकजुटता का संदेश दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी, महासचिव सूर्यकांत बेलवाल, बालकृष्ण शास्त्री, वरिष्ठ पत्रकार रजनीकांत शुक्ल, रामचंद्र कन्नौजिया, काशीराम सैनी, अविक्षित रमन, दीपक नौटियाल, देवेंद्र शर्मा एवं महंत शिवशंकर गिरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी एवं महासचिव सूर्यकांत बेलवाल ने सभी पत्रकारों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपावली केवल रोशनी का पर्व नहीं, बल्कि जीवन में सकारात्मकता, सद्भाव और नई ऊर्जा का संचार करने वाला त्योहार है। भारतीय संस्कृति में प्रकाश का विशेष महत्व है, जो हमें अंधकार से प्रकाश और असत्य से सत्य की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि सभी को सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ते हुए समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों के जीवन में खुशियों का उजाला फैलाने का प्रयास करना चाहिए।
समारोह में मेहताब आलम एवं रामेश्वर शर्मा ने गीत, कविता और गजल की शानदार प्रस्तुतियां देकर माहौल को खुशनुमा बना दिया। वहीं वरिष्ठ पत्रकार आदेश त्यागी, रामचंद्र कन्नौजिया, अविक्षित रमन, रजनीकांत शुक्ल एवं बृजेंद्र हर्ष ने भी दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए जीवन में पर्वों के सामाजिक, सांस्कृतिक और पारिवारिक महत्व पर अपने विचार रखे।
समारोह के दौरान पत्रकारों ने आपसी मेल-मिलाप के साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम के समापन पर प्रेस क्लब के सभी सदस्यों को उपहार वितरित किए गए।
इस अवसर पर राहुल वर्मा, सुनील पाल, स्वरूप पुरी, आशीष मिश्रा, संदीप शर्मा, अरुण शर्मा, ललितेंद्र नाथ, गोपाल रावत, अमित गुप्ता, मनोज रावत, कुलभूषण शर्मा, नवीन चौहान, विकास चौहान, अमित शर्मा, केके पालीवाल, अश्वनी शर्मा, मुदित अग्रवाल, लव शर्मा, गुलशन नैय्यर, रामेश्वर गौड़, अवधेश शिवपुरी, राजेश शर्मा, शिवकुमार चौहान, निशा शर्मा, राव रियासत पुंडीर, शिवप्रकाश शिव, राजकुमार, रत्नमणी डोभाल, पुरुषोत्तम शर्मा, रविंद्र सिंह, शिवा अग्रवाल, डॉ. रूपेश शर्मा, आफताब खान, संजय रावल, श्रवण झा, विकास झा, रोहित सिखौला एवं एमएस नवाज सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *