कमल शर्मा (हरिहर समाचार)
रानीपुर विधान सभा के शिवालिक नगर पालिका के इंद्र लोक कालोनी मे आदरणीय श्री विकास तिवारी जी को भारतीय जनता पार्टी के द्वारा उत्तराखंड प्रदेश मीडिया सहसंयोजक बनाए जाने व भारतीय जनता पार्टी के आई टी संयोजक जनपद हरिद्वार श्री उमेश पाठक जी का श्री तरुण शुक्ल पूर्व सैनिक सदस्य जिला सोशल मीडिया हरिद्वार के संयोजन व रमेश पाण्डेय व हरिनारायण त्रिपाठी जी के सह संयोजन मे शिवालिक, इंद्र लोक नेहरू नगर, नवोदय नगर, सुभाष नगर और रामधाम के गणमान्य व्यक्तियों शशिभूषण, विनोद त्रिपाठी , मनोज शुक्ल सुनील गुप्ता , संदीप शुक्ल शिवनाथ तिवारी अर्चना झा, सपना पंडित द्वारा फूल माला पहनाकर एवं पुष्प गुच्छा भेंट कर स्वागत सत्कार किया l

अपने सम्बोधन मे भाई विकास तिवारी जी व भाई उमेश पाठक जी को भारतीय जनता पार्टी मे मिले दायित्व के लिए उत्साहपूर्वक खुशी व्यक्त की तथा स्थानीय व प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद दिया।
भाई विकास तिवारी व उमेश पाठक जी ने सभी क्षेत्रवासियों को हर संभव सहयोग का अश्वासन दिया।

कार्यक्रम मे सर्व श्री शशिभूषण पांडेय , विनोद त्रिपाठी, मनोज शुक्ल, राज तिवारी , आशुतोष पाण्डेय, रवि चंद्र मिश्र, मनोज मिश्र, अनिल वशिष्ठ, विवेक तिवारी , अनिल शर्मा, श्याम चरण शुक्ल, सुनील गुप्ता , शिवनाथ तिवारी , ज्ञान प्रकाश सिंह,अंजनी चौबे, संदीप शुक्ल, पवन सिंह, जितेंद्र शुक्ल, अर्चना झा, सपना पंडित व माया सिंह व मंदिर कमेटी के पंडित व पदाधिकारी मौजूद रहे।
शिव मंदिर प्रांगण शिव जय जय कार के साथ साथ में भाई विकास तिवारी जिंदाबाद,उमेश पाठक जिंदाबाद व भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारो से गुंजायमान रहा।
विकास तिवारी जी व उमेश पाठक जी ने मंदिर मे कार्यक्रम आयोजित करने के लिए सभी की प्रसंशा की।कहा कि अपनो के प्यार के साथ साथ भगवान का आशीर्वाद भी प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम के संयोजक तरुण शुक्ल ने सभी उपस्थित गणमान्य जन का गरिमापूर्ण उपस्थित व सहयोग के लिए धन्यवाद व आभार व्यक्त किया।



