हरिद्वार में VAN HEUSEN INNERWEAR EXPRESS EBO का भव्य शुभारंभ, आधुनिक फैशन और प्रीमियम कम्फर्ट का नया पता


हरिद्वार (कमल शर्मा)। रानीपुर मोड़ स्थित श्री बालाजी कॉम्प्लेक्स, आवास विकास कॉलोनी में VAN HEUSEN INNERWEAR EXPRESS EBO का भव्य शुभारंभ उत्साह और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। उद्घाटन समारोह में शहर के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं संत निरंकारी मिशन के पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।


प्रतिष्ठान के स्वामी श्री रविंद्र बडोनी, श्रीमती विनीता बडोनी एवं आशीष बडोनी ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि VAN HEUSEN INNERWEAR EXPRESS EBO के माध्यम से हरिद्वारवासियों को विश्वसनीय गुणवत्ता, आधुनिक डिज़ाइन और प्रीमियम कम्फर्ट वाले Men’s & Women’s Innerwear, Athleisure, Loungewear एवं Sleepwear एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि ग्राहकों को उत्कृष्ट उत्पादों के साथ बेहतर सेवा देना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संत निरंकारी मिशन के प्रचार एवं प्रसार विभाग के समन्वयक श्री हेमराज शर्मा ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “व्यापार तभी सार्थक होता है जब उसमें ईमानदारी, सेवा और ग्राहकों के प्रति विश्वास जुड़ा हो। ऐसे प्रतिष्ठान समाज में रोजगार, गुणवत्ता और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देते हैं। हमें विश्वास है कि यह नया शोरूम हरिद्वार के लोगों की उम्मीदों पर पूरी तरह खरा उतरेगा।”


प्रतिष्ठान के स्वामी श्री रविंद्र बडोनी ने अपने संबोधन में कहा कि “हमारा उद्देश्य केवल उत्पाद बेचना नहीं, बल्कि ग्राहकों को अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता, आराम और भरोसे का अनुभव कराना है। हर ग्राहक हमारे लिए परिवार का सदस्य है और उसकी संतुष्टि ही हमारी सबसे बड़ी सफलता होगी।”


इस अवसर पर श्रीमती अनीता शर्मा, आचार्य मुकेश खंडूरी, विजय रावत (प्रचारक), सचिन पवार, जयनंदन बडोनी सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। सभी ने नए प्रतिष्ठान के सफल संचालन की शुभकामनाएं देते हुए इसे हरिद्वार के लिए एक महत्वपूर्ण और स्वागतयोग्य पहल बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *