📍 हरिद्वार।
रानीपुर मोड़ स्थित चौराहे के समीप आज साया ज्वेलर्स नाम से एक भव्य एवं पारंपरिक आभूषण शोरूम का शुभारंभ बड़े ही उत्साह और गरिमामयी वातावरण में किया गया। इस शुभ अवसर पर मिस यूनिवर्स उत्तराखंड राधिका सिंघाल ने अपने कर-कमलों द्वारा फीता काटकर शोरूम का उद्घाटन किया।
शोरूम के उद्घाटन के साथ ही क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई और सोने के घटते दामों का लाभ उठाने के लिए ग्राहकों की भारी भीड़ साया ज्वेलर्स पर उमड़ पड़ी। आकर्षक, पारंपरिक और आधुनिक डिजाइनों से सुसज्जित यह शोरूम अब स्थानीय लोगों के लिए एक भरोसेमंद और सुविधाजनक केंद्र बन गया है।

साया ज्वेलर्स की खासियत है—शुद्धता की गारंटी के साथ 24 कैरेट सोने के आभूषण, साथ ही विभिन्न कैरेट और डिजाइनों में उपलब्ध सुंदर व आकर्षक ज्वेलरी, जो हर ग्राहक की पसंद और बजट के अनुसार तैयार की गई है। वैश्विक मंदी के चलते सोने के दामों में आई गिरावट का लाभ उठाते हुए ग्राहक यहां किफायती दरों पर खरीदारी कर सकते हैं।

इस अवसर पर शोरूम के संचालक श्री मानव मल्होत्रा एवं श्रीमती निधि मल्होत्रा ने सभी अतिथियों और आगंतुकों का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि साया ज्वेलर्स ग्राहकों को उनकी अपेक्षाओं से भी अधिक सुंदर, गुणवत्ता युक्त और वाजिब दामों पर स्वर्ण आभूषण उपलब्ध कराएगा।
✨ साया ज्वेलर्स अब हरिद्वार व आसपास के क्षेत्रों के लिए एक नया भरोसेमंद नाम बनकर उभरा है—जहां परंपरा, गुणवत्ता और किफायत का अनोखा संगम देखने को मिलता है।




