हरिद्वार।जगजीतपुर क्षेत्र में आज एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जगजीतपुर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं सम्मानित सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। यह कार्यक्रम दीवान ज्वेलर्स के तत्वावधान में आयोजित हुआ, जिसमें उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने पर माननीय मदन कौशिक जी का भव्य स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में हरिद्वार की मेयर श्रीमती किरण जैसल जी का भी गर्मजोशी से अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर व्यापार मंडल की ओर से क्षेत्रीय विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव मेयर के समक्ष प्रस्तुत किए गए, जिन पर सकारात्मक चर्चा हुई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अतुल त्यागी जी एवं नितिन त्यागी जी द्वारा की गई। इस दौरान व्यापार मंडल के अनेक पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें अध्यक्ष अर्क शर्मा, उपाध्यक्ष आकाश वालिया, महामंत्री शुभम वालिया, कोषाध्यक्ष रोहन वालिया, सचिव अर्जुन सिंह, लोकेश मेंहदीरत्ता, गुंजन बिश्नोई, जयदीप वालिया, सचिन अत्रे, युधिष्ठिर वालिया, आर्यन उपाध्याय, अरुण भदौरिया, सुरेन्द्र शर्मा सहित कई गणमान्य लोग शामिल रहे

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के विकास, व्यापारिक सुविधाओं के विस्तार और जनहित से जुड़े मुद्दों पर सार्थक संवाद हुआ। इस आयोजन ने न केवल जनप्रतिनिधियों और व्यापार मंडल के बीच समन्वय को मजबूत किया, बल्कि क्षेत्र के विकास के लिए नई संभावनाओं के द्वार भी खोले।



