गुरु पूजा एवं व्यास पूजा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का भव्य समापन, संत समागम में उमड़ा श्रद्धा का जनसैलाब


हरिद्वार (कमल शर्मा)। भूपतवाला स्थित कमल दास कुटिया ट्रस्ट (रजि.) द्वारा कमल दास कुटिया में 22 जुलाई से 28 जुलाई 2026 तक आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आध्यात्मिक वातावरण के बीच भव्य एवं श्रद्धापूर्ण समापन हुआ। समापन अवसर पर 29 जुलाई को गुरु पूजा एवं व्यास पूजा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में संत-महात्माओं एवं श्रद्धालुओं ने भाग लेकर गुरु परंपरा का पूजन किया।


कथा वाचक श्री शिव प्रकाश जी महाराज ने सात दिनों तक श्रीमद्भागवत महापुराण की अमृतमयी कथा का रसपान कराते हुए श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति, सेवा और मानव जीवन के आध्यात्मिक मूल्यों का संदेश दिया। समापन दिवस पर आयोजित संत समागम में भजन-कीर्तन, गुरु वंदना एवं आशीर्वचन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।


कमल दास कुटिया ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत श्री ओम प्रकाश शास्त्री ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज में संस्कार, सद्भाव और आध्यात्मिक चेतना जागृत करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कथा को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं, संतों एवं सेवाभावियों का आभार व्यक्त किया।


कथा व्यास श्री शिव प्रकाश शास्त्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि श्रीमद्भागवत का नियमित श्रवण व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाता है तथा ईश्वर के प्रति श्रद्धा और मानवता की भावना को मजबूत करता है।
आश्रम के ट्रस्टी श्री अजय गौतम ने कहा कि कमल दास कुटिया ट्रस्ट भविष्य में भी ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा, जिससे सनातन संस्कृति और आध्यात्मिक मूल्यों का व्यापक प्रचार-प्रसार हो सके।
समापन समारोह में संत-महात्माओं का सम्मान किया गया तथा उपस्थित श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर आयोजन की सफलता पर हर्ष व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *