“योग, राष्ट्रभक्ति और वैदिक संस्कृति का संगम: योग शिविर में पूर्व मेयर प्रत्याशी पूजा गुप्ता सम्मानित”

रुड़की(कमल शर्मा)शहीद स्मारक स्थल स्थित ऐतिहासिक वटवृक्ष की छांव में आर्य समाज नंद विहार द्वारा आयोजित योग शिविर में स्वास्थ्य, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। योगाचार्य श्री राम कुमार जी ने उपस्थित जनों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराते हुए योग के माध्यम से स्वस्थ एवं संतुलित जीवन जीने का संदेश दिया।
योग शिविर में वरिष्ठ समाजसेवी एवं पूर्व मेयर प्रत्याशी श्रीमती पूजा गुप्ता ने भी सहभागिता करते हुए सभी के साथ योगाभ्यास किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि नियमित योग व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनाता है तथा जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।
इस अवसर पर आर्य समाज नंद विहार के प्रधान श्री हरपाल सिंह सैनी एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने श्रीमती पूजा गुप्ता को ओ३म् अंकित अंगवस्त्र एवं अमर शहीद भगत सिंह का चित्र भेंट कर सम्मानित किया।
शिविर में नीरज सैनी (अध्यक्ष, शहीद भगत सिंह आदर्श युवा मंच), सविता जी, मामचंद जी, प्रमोद धीमान, लक्ष्मी चंद, अशोक कौशिक, प्रणव, शारदा, संगीता, अदिति, नीतू वैदिका, बबीता सहित अनेक श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास किया।
कार्यक्रम का वातावरण स्वास्थ्य चेतना, अनुशासन, राष्ट्रभक्ति और वैदिक संस्कृति की भावना से ओत-प्रोत रहा। उपस्थित सभी लोगों ने नियमित योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।
ओ३म् शान्तिः शान्तिः शान्तिः।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *