कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी पूर्व विधायक अमरीश कुमार श्रद्धांजलि


अमरीश कुमार के पदचिन्हों पर चलकर आगे बढ़े कांग्रेस परिवार-आलोक शर्मा
हरिद्वार(कमल शर्मा)21 जुलाई। पूर्व विधायक अमरीश कुमार की पुण्यतिथि पर ऋषिकुल स्थित कार्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित श्रद्धांजलि दी और फल वितरित किए। इस दौरान राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोम त्यागी ने कहा कि स्वर्गीय अमरीश कुमार ने अपने ऊसूलों से कभी समझौता नहीं किया और उनका जीवन हमेशा जनता के लिए समर्पित रहा। उनके पद चिन्हों पर चलकर कांग्रेस परिवार को आगे बढ़ना चाहिए। आलोक शर्मा एवं सोम त्यागी ने कहा कि अमरीश कुमार ने हरिद्वार के लिए हमेशा ही संघर्ष किया। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनोज सैनी एवं ओबीसी विभाग के जिला अध्यक्ष विकास चंद्रा ने कहा कि स्वर्गीय अमरीश कुमार का राजनीतिक जीवन संघर्षपूर्ण रहा और वे सत्ता के आगे कभी नहीं झुके। उनके विचारों को प्रचारित प्रसारित किया जाना चाहिए। जिससे युवा पीढ़ी प्रेरणा ले सके। मनोज सैनी ने कहा कि युवा पीढ़ी को उनके पद चिन्हों पर चलना चाहिए। पूर्व राज्यमंत्री डा.संजय पालीवाल एवं मकबूल कुरैशी ने कहा कि राजनीति को सेवा का माध्यम मानने वाले अमरीश कुमार ने जनता के हितों लेकर हमेशा संघर्ष किया। जिला अध्यक्ष बालेश्वर सिंह एवं अखिल त्यागी ने कहा कि गरीब, किसान, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के हितों के लिए जीवन समर्पित करने वाले अमरीश कुमार का हरिद्वार के विकास में योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। श्रद्धांजलि देने वालों में कैलाश प्रधान, कैश खुराना, मृदुल चौहान, नूर अहमद, करण सिंह, मनोज जाटव, हाजी इरफान अंसारी, जावेद अंसारी, मुकेश सोनी, अनूप, युनूस, हरीश भट्ट, समाजसेवी हाजी नईम कुरैशी, मकबूल कुरैशी, यशपाल मलिक, धर्मेंद्र शर्मा, रवि बाबू, अनंत पांडे, विमला पांडे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *