प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के कार्यक्रम में हुई घोषणा, सैकड़ों व्यापारियों की मौजूदगी में हुआ सम्मान, व्यापार हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संकल्प।
हरिद्वार (कमल शर्मा)।
प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के तत्वावधान में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में व्यापारी हितों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए युवा व्यापारी नेता विक्की ठाकुर को शहर व्यापार मंडल का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनकी नियुक्ति की घोषणा होते ही कार्यक्रम में उपस्थित व्यापारियों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका स्वागत किया और उन्हें पुष्पमालाएं पहनाकर शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता संजय पालीवाल, शहर अध्यक्ष राजीव पराशर, व्यापार मंडल महामंत्री अमन शर्मा सहित शहर के सैकड़ों व्यापारी मौजूद रहे।
इस अवसर पर बोलते हुए हरिद्वार महापौर श्रीमती किरण जैसल ने संगठन की मजबूती और व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होकर कार्य करने को कहा l
शहर अध्यक्ष राजीव पराशर ने कहा कि “विक्की ठाकुर लंबे समय से व्यापारियों के बीच सक्रिय रहकर उनकी आवाज़ को मजबूती से उठाते रहे हैं। उनकी नियुक्ति से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और शहर के व्यापारी हितों की लड़ाई और अधिक प्रभावी ढंग से लड़ी जाएगी। हमारा उद्देश्य हर व्यापारी को संगठन से जोड़कर उसकी समस्याओं का समाधान कराना है।”
नवनियुक्त शहर व्यापार मंडल उपाध्यक्ष विक्की ठाकुर ने संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करूंगा। व्यापारियों के सम्मान, सुरक्षा और उनके अधिकारों की रक्षा मेरी पहली प्राथमिकता होगी। मैं हर व्यापारी की आवाज़ बनकर संगठन को और मजबूत करने का कार्य करूंगा तथा व्यापारियों के हितों के लिए सदैव संघर्षरत रहूंगा।”
कार्यक्रम के अंत में सभी व्यापारियों ने नव नियुक्त उपाध्यक्ष विक्की ठाकुर को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। पूरे कार्यक्रम का माहौल उत्साह और एकजुटता से सराबोर रहा।
इस अवसर पर किरण जैसल — महापौर, हरिद्वार करण मल्होत्रा — पंजाबी समाज के अध्यक्ष
प्रकाश मिश्रा — प्रदेश महामंत्री, व्यापार मंडल अनिल गोयल — जिला प्रभारी, भाजपा एवं राज्य मंत्री विदुषी निशंक
राकेश डिमरी — प्रदेश उपाध्यक्ष आदि उपस्थित रहे l













