जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के नेतृत्व में कांवड़ यात्रा की अब तक की व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में सभी अधिकारियों के साथ सुरक्षा, यातायात, भीड़ प्रबंधन, आपदा प्रबंधन एवं अन्य व्यवस्थाओं का गहन मूल्यांकन करते हुए आगामी दिनों की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के दौरान कांवड़ मेले में उत्कृष्ट कार्य, समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देने वाले पुलिस कर्मियों को “मैन ऑफ़ द डे” सम्मान प्रदान कर उनके उत्साहवर्धन किया गया।










