टिहरी विकास प्राधिकरण के सहायक अभियंता दिग्विजय तिवारी फिर सवालों के घेरे में! वायरल वीडियो ने मचाई हलचल, चार करोड़ की कथित वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों की जांच की उठी मांग



पांच साल की प्रतिनियुक्ति अवधि समाप्त होने का मुद्दा भी चर्चा में, आखिर कब होगी पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच?


हरिद्वार। उत्तराखंड के टिहरी विकास प्राधिकरण में तैनात सहायक अभियंता दिग्विजय तिवारी एक बार फिर चर्चाओं के केंद्र में हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने उनके कार्यकाल और कार्यप्रणाली को लेकर नए सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो सामने आने के बाद मामला एक बार फिर सुर्खियों में है और विभागीय कार्यप्रणाली को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं।
बताया जा रहा है कि सहायक अभियंता दिग्विजय तिवारी पर पहले से ही करीब चार करोड़ रुपये की कथित वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े आरोप लगाए जाते रहे हैं। हालांकि इन आरोपों की वास्तविकता और जिम्मेदारी का निर्धारण निष्पक्ष जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। वहीं, उनकी पांच वर्ष की प्रतिनियुक्ति अवधि समाप्त होने का विषय भी अब सवालों के घेरे में है।
स्थानीय लोगों और विभागीय सूत्रों के बीच यह सवाल उठ रहा है कि प्रतिनियुक्ति अवधि समाप्त होने के बाद भी उनकी तैनाती किस आधार पर जारी है और कथित वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े मामलों में अब तक क्या कार्रवाई हुई है?
मामले की गंभीरता को देखते हुए शासन और संबंधित विभाग के उच्चाधिकारियों से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग उठ रही है। साथ ही वायरल वीडियो की सत्यता की जांच कराकर उसके तथ्यों को सार्वजनिक करने की आवश्यकता भी जताई जा रही है।
अब बड़ा सवाल यह है कि क्या शासन इस पूरे मामले का संज्ञान लेकर जांच के आदेश देगा, या फिर गंभीर सवालों के बावजूद मामला फाइलों में ही उलझा रहेगा?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *