सहकारी समिति चुनाव में बड़ा ऐलान: श्यामल दबौडिए समेत पूरी प्रबन्ध समिति घोषित 🔥

🔥 हरिद्वार। सहकारी निर्वाचन प्राधिकरण उत्तराखण्ड के तहत नियम संख्या 454 (4) के अधीन नामांकन पत्र वापसी प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद आज एक अहम घोषणा की गई। निर्वाचन अधिकारी अमित यादव ने दिनांक 05/05/2026 को औद्योगिक उत्पादन सहकारी समिति, कड़च्छ हरिद्वार की प्रबन्ध समिति के लिए सदस्यों की विधिवत घोषणा कर दी।

घोषित प्रबन्ध समिति में श्यामल दबौडिए, पवन कुमार, अशोक कुमार, हरीश कुमार, विनोद कुमार, विजयपाल एडवोकेट, सुरेश कुमार, लोटा शिवपाल, रवि, लक्ष्मीचंद, रमेश भूषण, रवि प्रकाश, विजयपाल सिंह, विजेंद्र कुमार, मेघराज, नरेंद्र, नीतू, जगदीश प्रसाद दुबे, कुलदीप कुमार, जसवंत सिंह, प्रतीक्षा देवी (डायरेक्टर), माया देवी (डायरेक्टर), पूजा देवी (डायरेक्टर), लक्ष्मी देवी (डायरेक्टर), रीता रवि, चुन्नीलाल, मांगेराम, सोमपाल सिंह और राजेश मुखिया सहित कई नाम शामिल हैं।

👉 इस अवसर पर बोलते हुए श्यामल दबौडिए ने कहा कि:“यह जीत केवल व्यक्तियों की नहीं बल्कि पूरी सहकारी समिति के विश्वास और एकजुटता की जीत है।

हम सभी सदस्य मिलकर पारदर्शिता, विकास और सदस्यों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे। समिति को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।”इस घोषणा के साथ ही समिति में नए नेतृत्व की औपचारिक शुरुआत हो गई है। सदस्यों और क्षेत्रीय लोगों में इस फैसले को लेकर उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *