योग से सशक्त भविष्य” — सीआईएसएफ हरिद्वार ने विद्यार्थियों को दिया स्वास्थ्य और अनुशासन का मंत्र

🧘‍♂️ “हरिद्वार। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) इकाई हरिद्वार द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (आईडीवाई) 2026 के तहत केन्द्रीय विद्यालय, भेल हरिद्वार में विद्यार्थियों के लिए एक विशेष योग जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन निरीक्षक पारोमिता सेन ने किया, जिसमें विद्यार्थियों को योग के महत्व से अवगत कराया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता विकसित करना और योग को उनकी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाना था। सीआईएसएफ के प्रशिक्षित कर्मियों ने विद्यार्थियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया।
निरीक्षक पारोमिता सेन ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि नियमित योगाभ्यास न केवल शरीर को स्वस्थ और मजबूत बनाता है, बल्कि मानसिक संतुलन, एकाग्रता और आत्मविश्वास को भी बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए योग अत्यंत आवश्यक है।
कार्यक्रम के दौरान योग के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभों पर भी विस्तार से प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों एवं सीआईएसएफ अधिकारियों ने विद्यार्थियों को योग अपनाने के लिए प्रेरित किया। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए योगाभ्यास किया।
अंत में सीआईएसएफ टीम ने संदेश दिया कि “स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है” और योग के माध्यम से ही एक मजबूत, स्वस्थ एवं जागरूक राष्ट्र का निर्माण संभव है।
सीआईएसएफ इकाई हरिद्वार द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर किया जाता रहेगा, जिससे समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और अधिक सुदृढ़ हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *