भारत विकास परिषद, शिवालिक शाखा की ओर सेमाता अहिल्याबाई के योगदान को किया नमन*

 हरिद्वार(कमल शर्मा )भारत विकास परिषद, शिवालिक शाखा की ओर से माता अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जन्म जयन्ती के अवसर पर उनके जीवन चरित्र पर आधारित एक गोष्ठी का आयोजन डाॅ० ऋचा घोष के सुभाष नगर स्थित आवास पर किया गया‌, जिसके अन्तर्गत माता अहिल्याबाई पर संस्कृत में पी-एच.डी. हासिल करने पर डा० ऋचा घोष को सम्मानित भी किया गया‌।
      कार्यक्रम के दौरान माता अहिल्याबाई के सामाजिक कार्यों धार्मिक प्रवृत्तियों के साथ-साथ, सनातन को समृद्ध करने के लिए विभिन्न मंदिरों के जीर्णोद्धार में उनके योगदान एवं विषम परिस्थितियों में भी अपने साम्राज्य को स्थापित व सुदृढ़ करते हुए जनकल्याण के लिए किए गए समस्त कार्यों को याद करते हुए उन्हें नमन किया गया।
      गोष्ठी में डॉ० ऋचा ने अपनी शोध यात्रा के कुछ रोचक संस्मरण भी साझा किये। शाखा संस्थापक अध्यक्ष डॉ० बृज प्रकाश गुप्ता, पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष ए०के० श्रीवास्तव, वर्तमान अध्यक्ष वेद प्रभा श्रीवास्तव, सचिव प्रतिभा सारस्वत, पूर्व अध्यक्ष अमित कुमार गुप्ता, संयोजक (सेवा)अंकित गुप्ता, संयोजक (संस्कार), पूनम प्रसाद, सोनेश्वर कुमार सोना सहित शाखा के कई सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *